11 मिनट में हावड़ा से सियालदह स्टेशन, पीएम मोदी ने तीन नए मेट्रो रूट का किया शुभारंभ, बच्चों के साथ मेट्रो में की सवारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Aug 2025 10:13 PM

विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने किया तीन नए मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में तीन नए मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन किया. नये मेट्रो की शुरुआत से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. सड़क मार्ग से जाम से जूझते हुए हावड़ा से सियालदह स्टेशन का जो रास्ता लगभग 50 मिनट में तय होता था अब वह भूमिगत मार्ग से लगभग 11 मिनट में तय हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद मेट्रो की सवारी भी की. मेट्रो परियोजनाओं में शामिल स्कूली छात्रों और निर्माण श्रमिकों से बातचीत की.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में तीन नए मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिनमें यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी सेवा भी शामिल है. प्रधानमंत्री के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी थे. ग्रीन, येलो और ऑरेंज लाइनों में फैला 13.61 किलोमीटर लंबा नेटवर्क, शहर की मेट्रो यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत 1984 में हुई थी. अधिकारियों ने बताया की नये मेट्रो की शुरुआत से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. सड़क मार्ग से जाम से जूझते हुए जो रास्ता लगभग 50 मिनट में तय होता था अब वह भूमिगत मार्ग से लगभग 11 मिनट में तय हो जाएगा. इसके अलावा हवाई यात्रियों के लिए नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर तक की येलो लाइन 41 वर्षों में पहली बार हवाई अड्डे को शहर के मेट्रो ग्रिड से सीधे जोड़ेगी.

कोलकाता में मेट्रो का हुआ काफी विस्तार- पीएम मोदी

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “2014 से पहले देश में सिर्फ 250 किलोमीटर मेट्रो रूट था, आज देश में मेट्रो रूट बढ़कर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है, कोलकाता में भी मेट्रो का विस्तार हुआ है. कोलकाता मेट्रो में 7 नए स्टेशन जोड़े जा रहे हैं, ये सारे काम कोलकाता के लोगों की इज ऑफ लिविंग को बढ़ाने वाले हैं.” पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है. आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है तब दमदम, कोलकाता इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है. ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है.

स्कूली बच्चों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद मेट्रो की सवारी भी की. मेट्रो परियोजनाओं में शामिल स्कूली छात्रों और निर्माण श्रमिकों से बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई.

छह लेन वाले एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास

अपने बंगाल दौरे में पीएम मोदी ने हावड़ा जिले में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 7.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी. इससे हावड़ा और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों और कोलकाता के बीच संपर्क बढ़ेगा. साथ ही यात्रा के समय में काफी बचत होगी. इसके अलावा यहां व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola