PM Modi In Maharashtra: सोलापुर में बोले पीएम मोदी- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, कहा- अघाड़ी में मची भगदड़

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Solapur rally

PM Modi Solapur rally

PM Modi In Maharashtra: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली की.

विज्ञापन

PM Modi In Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, महाराष्ट्र को महायुति की स्थिर सरकार की जरू���त है जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य का विकास करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, आपको याद रखना चाहिए कि जिस गाड़ी पर एमवीए (MVA) के लोग सवार हैं वह सबसे अस्थिर है. पीएम मोदी ने कहा, ये महाविकास अघाड़ी वाले जिस गाड़ी पर चल रहे हैं उस गाड़ी में न पहिए हैं न ब्रेक है और कौन चलाएगा इसके लिए मारा मारी है. ये लोग आपस में ही झगड़ा करने में समय बर्बाद कर देते हैं.

अघाड़ी में भगदड़ मची हुई है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, महाविकास अघाड़ी की गाड़ी में ब्रेक नहीं है. आप सब जानते हैं कि कैसे अघाड़ी में भगदड़ मची हुई है. अभी से अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए खिंचतान नूरा कुश्ती चल रही है. एक पार्टी पूरे दिन अपने नेता को मुख्यमंत्री बताने में लगी रहती है. दूसरी पार्टी और कांग्रेस वाले उनकी दावेदारी खारिज करने में लगे रहते हैं. चुनाव से पहले इनका ये हाल है, ये अघाड़ी वाले महाराष्ट्र को कभी भी स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं.

Also Read: PM Modi in Maharashtra: रैली में भीड़ देखकर पीएम मोदी गदगद, कहा- अघाड़ी यानी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी

हमारी सरकार देश के गन्ना किसानों के लिए काम कर रही

सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार देश के गन्ना किसानों के लिए काम कर रही है. इथेनॉल अर्थव्यवस्था के माध्यम से हम गन्ना किसानों के लिए कमाई के नए रास्ते बना रहे हैं. क्या इथेनॉल तकनीक मोदी के पीएम बनने के बाद आई? नहीं. यह पहले भी थी, लेकिन पिछली सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया. आज पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 15% तक बढ़ गया है. लक्ष्य 20% तक पहुंचने का है. पिछले 10 वर्षों में हमने इथेनॉल खरीद के माध्यम से गन्ना किसानों को 80000 करोड़ रुपये दिए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola