Kautilya Economic Conclave में बोले पीएम मोदी, वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत पर भरोसा कर रही दुनिया

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Oct 2024 8:53 PM

विज्ञापन

Kautilya Economic Conclave

Kautilya Economic Conclave: कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया एक अनिश्चित दौर से गुजर रही है. हर तरफ तनाव है. लेकिन, इसी में भारत अपने आत्मविश्वास और आर्थिक सामर्थ्य के कारण आगे बढ़ रहा है. पूरी दुनिया भारत को भरोसे की नजरों से देख रही है.

विज्ञापन

Kautilya Economic Conclave: इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ और वित्त मंत्रालय की साझेदारी में शुक्रवार को कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति के बारे में बात की. पीएम मोदी ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत को एक आकर्षक स्थल बताया. उन्होंने कहा कि देश हाई इकोनॉमिक ग्रोथ का सफर जारी रखने के लिए बदलावों के कई दौरों से गुजर रहा है. बता दें, पीएम मोदी कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के तीसरे संस्करण को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनकी सरकार साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने में मदद करने के लिए हर तरह के सुधारों पर जी जान से काम कर रही है.

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत- पीएम मोदी
कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के देशों में इस वक्त काफी तनाव है. कई जगहों पर भीषण युद्ध छिड़ा है. विश्व एक अनिश्चित दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि इससे इतर भारत प्रगति की राह पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. अब इसका लक्ष्य तीसरे सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की है.

तीसरे कार्यकाल का कामकाज का जिक्र
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपने तीसरे कार्यकाल पर कहा कि नौकरियों का सृजन, कौशल विकास, टिकाऊ वृद्धि और लगातार तेज गति से विस्तार पर सरकार का फोकस रहेगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक आपात स्थिति के बीच हम यहां भारतीय युग के बारे में बात कर रहे हैं. यहाँ साबित करता है कि दुनिया भारत पर किस तरह भरोसा करती है. उन्होंने कहा कि वित्त-प्रौद्योगिकी अपनाने की दर के मामले में भारत शीर्ष राष्ट्र के रूप में खड़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों का सबसे बड़ा विनिर्माता है और इस समय मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा विनिर्माता भी है.

140 करोड़ भारतीयों का विश्वास हमारी ताकत- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास हमारी ताकत है. हम भारत की बेहतरी के लिए और अधिक संरचनात्मक सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पीएम मोदी ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने बैंक व्यवस्था को मजबूत किया, जीएसटी, ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता लेकर आई. इसके अलावा निजी निवेश के लिए खनन और रक्षा क्षेत्र को खोला है. विदेशी निवेश नियमों को अधिक उदार बनाया है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jaishankar Visit Pakistan: विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola