पीएम मोदी ने राजस्थान को दिया 1.22 लाख करोड़ का तोहफा, 15000 से अधिक युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन
pm modi Rajasthan

पीएम मोदी ने राजस्थान में एक रैली को किया संबोधित

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा में केंद्र और राज्य सरकार की 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही 15000 से अधिक नियुक्ति पत्र भी बांटा. प्रधानमंत्री मोदी ने तीन ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाया.

विज्ञापन

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने राजस्थान के सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 15,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए. इनमें 5770 से अधिक पशु परिचारक, 4190 कनिष्ठ सहायक, 1800 कनिष्ठ प्रशिक्षक, 1460 कनिष्ठ अभियंता, 1200 तृतीय श्रेणी लेवल-2 शिक्षक आदि शामिल हैं.

पीएम मोदी ने तीन ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे में तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. जिसमें बीकानेर और दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जोधपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और दिल्ली कैंट और उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.

90,000 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का शुभारंभ किया : पीएम मोदी

बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नवरात्रि के दौरान शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है. और आज ‘ऊर्जा शक्ति’, यानी बिजली उत्पादन से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. भारत की बिजली उत्पादन क्षमताओं का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है… आज 90,000 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया… हर राज्य को महत्व दिया जा रहा है.”

कांग्रेस के समय बिजली गई ,खबर नहीं थी, आई वो खबर थी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. कहा, “कांग्रेस ने कभी बिजली के महत्व पर ध्यान नहीं दिया. 2014 में जब मुझे सेवा करने का मौका मिला, तब देश में 2.5 करोड़ घर ऐसे थे जिनमें बिजली का कनेक्शन नहीं था. आजादी के 70 साल बाद भी 18,000 गांवों में बिजली के खंभे नहीं थे. बड़े शहरों में घंटों बिजली कटौती होती थी. गांवों में 4-5 घंटे बिजली आने पर जश्न मनाया जाता था. लोग मजाक करते थे, “हमारे यहां बिजली गई वो खबर नहीं है. बिजली आई, वो खबर है…” लोग एक-दूसरे को बधाई देते थे जब उनके यहां एक घंटे के लिए बिजली आती थी… 2014 में हमारी सरकार ने इस स्थिति को बदलने का फैसला किया… हमने भारत के हर गांव में बिजली पहुंचाई. हमने 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए.”

हमारी सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मिले घावों पर मरहम लगा रही : पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मिले घावों पर मरहम लगा रही है. कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का अड्डा बन गया था. जल जीवन मिशन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर थे. बलात्कारियों को संरक्षण दिया जा रहा था. बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जैसे क्षेत्रों में अपराध और अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा था. लेकिन जब भाजपा को मौका मिला, तो हमने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया. नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola