‘कुछ लोग आईआईटी में पढ़कर भी अनपढ़ रहते हैं’, एलजी ने केजरीवाल पर कसा तंज

पीएम मोदी की डिग्री पर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के बयान पर जब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से पूछा गया तो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा, किसी को अपनी डिग्री का घमंड नहीं करना चाहिए. अब साबित हो गया है कि कुछ लोग आईआईटी में पढ़कर भी अनपढ़ रहते हैं.
पीएम मोदी की डिग्री को लेकर इस समय सियासी हंगामा मचा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम की डिग्री पर सवाल उठाया. अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए करारा तंज कसा.
‘कुछ लोग आईआईटी में पढ़कर भी अनपढ़ रहते हैं’
पीएम मोदी की डिग्री पर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के बयान पर जब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से पूछा गया तो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा, किसी को अपनी डिग्री का घमंड नहीं करना चाहिए. अब साबित हो गया है कि कुछ लोग आईआईटी में पढ़कर भी अनपढ़ रहते हैं.
‘आप’ ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री की प्रामाणिकता पर सवाल उठाये
आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया और दावा किया कि अगर जांच की जाती है, तो वो ‘फर्जी’ निकलेगी. गुजरात हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के सात साल पुराने उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया था. अदालत ने केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था.
#WATCH | One should not boast about their degree… It is now proved that some people remain illiterate even after studying at IIT: LG Vinai Kumar Saxena on CM Arvind Kejriwal's statement on PM Modi's degree pic.twitter.com/xTFF8PAmtn
— ANI (@ANI) April 9, 2023
क्या भारत को शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत है?, केजरीवाल ने पूछा सवाल
केजरीवाल ने कहा था, मेरा आज केवल एक ही सवाल है कि 21वीं सदी में भारत के प्रधानमंत्री को शिक्षित होना चाहिए या नहीं. क्या भारत को शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत है? उन्होंने कहा था कि अगर मोदी की डिग्री वैध है तो गुजरात विश्वविद्यालय उसे दिखा क्यों नहीं रहा. प्रधानमंत्री पर नये सिरे से निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय के प्रधानमंत्री की अकादमिक योग्यता पर सूचना न देने की दो वजहें हो सकती हैं – यह मोदी का अहंकार हो सकता है या उनकी डिग्री फर्जी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










