Rail Fare: अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट की मांग की, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Updated:
विज्ञापन
Rail Fare: अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट की मांग की,  पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि बुजुर्गों को पिछले कई सालों से रेल यात्रा में 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही थी और इसे समाप्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, कृपया रेलवे में बुजुर्गों को दी जाने वाली रियायतें बंद नहीं करें. करोड़ों बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा था.

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे द्वारा दी जाने वाली किराया रियायतें फिर से बहाल करने की मांग की है. इसको लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को चिट्ठी लिखी है.

बुजुर्गों के आशीर्वाद के बिना कोई व्यक्ति विकास नहीं कर सकता : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा, बुजुर्गों के आशीर्वाद के बिना कोई व्यक्ति या समाज विकास नहीं कर सकता. केजरीवाल ने कहा कि केंद्र का बजट 45 लाख करोड़ रुपये का है और अगर वरिष्ठ नागरिकों को रियायतें दी जाती हैं तो इस पर 1600 करोड़ रुपये का व्यय होगा. उन्होंने इस राशि को सागर में एक बूंद करार देते हुए कहा कि यह राशि खर्च बचा लेने से सरकार अमीर नहीं बन जाएगी.

केजरीवाल ने बुजुर्गों के रेल किराये में छूट समाप्त करने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि बुजुर्गों को पिछले कई सालों से रेल यात्रा में 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही थी और इसे समाप्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, कृपया रेलवे में बुजुर्गों को दी जाने वाली रियायतें बंद नहीं करें. करोड़ों बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा था.

Also Read: अरविंद केजरीवाल ने चाय पर किया आमंत्रित तो बोले हिमंत बिस्वा, AAP प्रमुख की वीरता विधानसभा के भीतर तक ही सीमित

दिल्ली सरकार बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर खर्च करती है 50 करोड़ रुपये

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सालाना बजट में बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर 50 करोड़ रुपये खर्च करती है. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, रेल किराये में छूट बंद करने से वरिष्ठ नागरिकों को यह संदेश मिल रहा है कि सरकार को उनकी परवाह नहीं है, जो देश की संस्कृति के खिलाफ है.

बात पैसे की नहीं, नीयत की है : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, बात पैसे की नहीं है. बात नीयत की है. दिल्ली सरकार अपने बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर अगर 50 करोड़ खर्च कर देती है तो दिल्ली सरकार कोई गरीब नहीं हो जाती. केंद्र सरकार ने 2020 में कोविड-19 पर काबू पाने के लिए लोगों की आवाजाही को हतोत्साहित करने की खातिर वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही रियायतों को बंद कर दिया था.

20 मार्च, 2020 के बाद वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिल रही छूट बंद कर दी गयी

भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन किरायों में 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को 40 प्रतिशत एवं 58 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी. ये रियायतें 20 मार्च, 2020 को वापस ले ली गई थीं. रेलवे ने हालांकि कहा है कि रियायतों को फिर से शुरू करने की उसकी तत्काल कोई योजना नहीं है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola