Param Rudra Super Computer: पीएम मोदी ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को किया समर्पित, जानें इसकी खासियत

Updated:
विज्ञापन

PM Modi

Param Rudra Super Computer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटिंग सिस्टम और मौसम एवं जलवायु के लिए एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

Param Rudra Super Computer: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्वदेशी रूप से विकसित 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का भी उद्घाटन किया.

इन शहरों में लगाया गया है तीनों सुपर कंप्यूटर

इन सुपरकंप्यूटरों को अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया गया है. पुणे में विशाल मीटर रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी), फास्ट रेडियो बर्स्ट (एफआरबी) और अन्य खगोलीय घटनाओं का पता लगाने के लिए सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाएगा. दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (आईयूएसी) पदार्थ विज्ञान और परमाणु भौतिकी जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देगा जबकि कोलकाता में एसएन बोस केंद्र भौतिकी, ब्रह्मांड विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देगा.

3 रुद्र सुपरकंप्यूटर बनाने में 3 करोड़ रुपये का खर्च, क्या है खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिस तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर को राष्ट्र को समर्पित किया, उसे बनाने में 130 करोड़ रुपये का खर्च आया है. सुपरकंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर तैयार किए गए हैं. नयी उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणालियों को ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ नाम दिया गया है, जो सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है. ये उच्च-रिजॉल्यूशन मॉडल उष्णकटिबंधीय चक्रवातों, भारी वर्षा, गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि, लू, सूखा और अन्य महत्वपूर्ण मौसम संबंधी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणियों और ‘लीड टाइम’ को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन

सुपर कंप्यूटर लॉन्च करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है. आज का दिन इस बात का भी प्रतिबिंब है कि 21वीं सदी का भारत किस तरह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है. हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर बनाए हैं. ये 3 सुपर कंप्यूटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में लगाए गए हैं. आज ही ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ 2 हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है. इस अवसर पर मैं देश के वैज्ञानिक समुदाय, इंजीनियरों और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने किया था ट्वीट

सुपर कंप्यूटर लॉन्च करने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट डाला था और बताया था कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन करने वाले हैं. साथ ही उन्होंने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह भी किया था.

पुणे में भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद्द

पुणे में भारी बारिश की वजह से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद्द कर दिया गया. बुधवार शाम को भारी बारिश के बाद प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल एसपी कॉलेज के मैदान में पानी भर गया और कीचड़ हो गया. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कॉलेज मैदान का दौरा करने के बाद कहा था कि किसी को कोई असुविधा न हो, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.


विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola