ePaper

सूडान में फंसे भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, अब तक 300 लोगों की मौत

Updated at : 21 Apr 2023 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
सूडान में फंसे भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, अब तक 300 लोगों की मौत

PM मोदी ने सूडान में भारतीयों से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. सूडान की राजधानी खार्तूम सहित देश के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा में एक भारतीय समेत अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

Indians in Violence Hit Sudan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीयों से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar), वायु सेना और नौ सेना के प्रमुख, विदेश और रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ राजनयिक डिजिटल तरीके से शामिल हुए.

हिंसा में एक भारतीय समेत 300 से अधिक लोगों की मौत

विदेश मंत्री एस जयशंकर वर्तमान के गुयाना के दौरे पर हैं. सूडान की राजधानी खार्तूम सहित देश के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा में एक भारतीय समेत 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले भारत ने गुरुवार को कहा था कि सूडान में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब एवं मिस्र सहित विभिन्न देशों के साथ करीबी समन्वय कर रहा है.

सूडान में स्थिति तनावपूर्ण

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नयी दिल्ली में कहा था कि सूडान में चार-पांच दिन बाद भी संघर्ष कम नहीं हुआ है. लड़ाई जारी है और स्थिति तनावपूर्ण है. ऐसे में हम भारतीयों से आग्रह करते हैं कि वे जहां हैं, वहीं रहें और बाहर न निकलें. उन्होंने कहा था, हम सूडान के घटनाक्रम पर बेहद करीबी नजर रख रहे हैं.

Also Read: भारत की ओर उम्मीदों से देख रही दुनिया, सिविल सर्विस डे में बोले पीएम मोदी- चूक हुई तो लुट जाएगा देश का धन
भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में है दूतावास

सूडान में भारतीय दूतावास औपचारिक, अनौपचारिक माध्यम से भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में है. यह संघर्ष देश के सैन्य नेतृत्व के भीतर ताकत के संघर्ष का सीधा परिणाम है. देश में सूडान की नियमित सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) नामक अर्द्धसैन्य बल के बीच टकराव के कारण यह हिंसा हुई है.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola