असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट पीएम मोदी ने दिया, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Mar 2026 12:02 PM

विज्ञापन

असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo: PTI)

PM Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. पढ़ें इन परियोजनाओं के बारे में नीचे.

विज्ञापन

PM Modi Assam Visit : पीएम मोदी ने असम में विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार (14 मार्च) को सिलचर में करीब 23,550 करोड़ रुपये की कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कछार जिले के सिलचर और मेघालय के शिलांग को जोड़ने वाली करीब 22,864 करोड़ रुपये की एक्सप्रेसवे परियोजना का भूमि पूजन भी किया. यह कंट्रोल्ड एंट्री-एग्जिट वाली एक्सप्रेसवे पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी तरह की पहली बड़ी परियोजना बताई जा रही है. इससे यात्रा तेज और आसान होने की उम्मीद है.

गुवाहाटी से सिलचर का सफर करने में समय की बचत

करीब 22,864 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 166 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी को काफी बेहतर बनाएगा. इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी 295 से घटकर 252 रह जाएगी. सफर का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा. इससे इलाके में कारोबार और विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) की सौगात

कैपिटल प्वाइंट के पास ट्रंक रोड से सिलचर के रंगिरखारी प्वाइंट तक एनएच-306 पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) भी परियोजना में शामिल है. इससे सिलचर की सबसे व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. साथ ही मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे बराक घाटी के कारोबार और आर्थिक विकास को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादों की दुकान, फूट डालने वाली पार्टी

नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला पीएम मोदी ने रखी

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने करीमगंज जिले के पथारकंडी में नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला भी रखी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलचर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के दौरान कांग्रेस ने ऐसी सीमा रेखा खींचने की अनुमति दी कि बराक घाटी का संपर्क समुद्र से टूट गया. बराक घाटी कभी व्यापार का केंद्र थी, लेकिन इसकी ताकत छिन गई. भाजपा की ‘डबल इंजन’ वाली सरकार इस स्थिति को पलटने के लिए काम कर रही है.

प्रधानमंत्री सिलचर से कोलकाता के लिए होंगे रवाना

शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचकर उन्होंने करीब 24,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की थी. अपने कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सिलचर से कोलकाता के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola