पीएम मोदी ने मंत्रियों को G20 और भारत-INDIA विवाद पर न बोलने की सलाह दी, VVIP कल्चर से दूर रहने को कहा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Sep 2023 6:05 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काउंसिल ऑफ मनिस्टर मीटिंग में मंत्रियों से जी20 इंडिया' ऐप डाउनलोड करने को कहा. यही नहीं पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से VVIP कल्चर से दूर रहने की भी सलाह दी है.

विज्ञापन

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है. इस शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक की व्यवस्था की गयी है. आयोजन स्थल को भव्य रूप दिया गया है. इधर जी20 सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को खास सलाह दी है. उन्हें दिल्ली में ही रहने की सलाह दे दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों द्वारा ‘क्या करें और क्या ना करें’ के बारे में बताया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान गणमान्य विदेशी मेहमानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.

पीएम मोदी ने मंत्रियों से जी20 पर बयान देने से बचने की सलाह दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ बैठक में सलाह दे दी है कि जी20 को लेकर कोई भी बयान देने से बचें. उन्होंने कहा, अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई बयान न दें.

पीएम मोदी ने मंत्रियों से समय का ध्यान रखने की भी सलाह दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 के लिए मंत्रियों को सलाह देते हुए कहा, जिन मंत्रियों की ड्यूटी लगी है, वो समय का ध्यान दें. उन्होंने सभी मंत्रियों को दिल्ली में ही मौजूद रहने की सलाह दी है.

पीएम मोदी ने मंत्रियों को जी-20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री ने उनसे जी-20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान इसके अनुवाद और अन्य विशेषताओं का बेहतर इस्तेमाल करने को कहा. जी-20 मोबाइल ऐप में सभी भारतीय भाषाओं के साथ ही जी-20 देशों की भाषाओं के हाथों-हाथ अनुवाद करने की विशेषता है.

पीएम मोदी ने भारत-इंडिया विवाद पर न बोलने की सलाह दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ‘इंडिया’ विवाद पर भी बयान देने से बचने की सलाह दी है. दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब जी-20 रात्रिभोज के निमंत्रण में राष्ट्रपति को ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के नाम से संबोधित किया गया है. इंडिया नाम हटाये जाने को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की, जबकि बीजेपी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के लिए हिंदी नाम का इस्तेमाल उसकी ‘सभ्यता की यात्रा’ को रेखांकित करता है.

Also Read: PHOTOS: दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुई दिल्ली, जी-20 के लिए ये है खास व्यवस्था

पीएम मोदी ने VVIP कल्चर को छोड़ने की सलाह दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से VVIP कल्चर को छोड़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा गया है कि वे अपने सरकारी वाहनों को छोड़कर भारत मंडपम और अन्य बैठक स्थलों तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का इस्तेमाल करें.

जी20 सम्मेलन में मेहमानों को गीता का ज्ञान देगा खास ऐप

भारत सप्ताह के अंत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी डिजिटल ताकत को प्रदर्शित करेगा जिसमें आधार और यूपीआई जैसे प्रौद्योगिकी मंचों को दर्शाने के साथ ‘गीता’ ऐप के जरिये जीवन को समझने का मौका भी मिलेगा. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया का एक अनुभव क्षेत्र भी स्थापित किया है जहां पर पिछले कुछ वर्षों में देश को हासिल प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. यहां पर विदेशी मेहमानों को पवित्र ग्रंथ गीता की शिक्षाओं एवं उसके दर्शन को समझने का मौका एक विशेष ऐप के जरिये मिल सकेगा.

जी20 में कौने-कौन देश शामिल

जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं. समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola