PM Modi Address UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले पीएम मोदी – शांति के लिए ग्लोबल रिफार्म जरूरी

Updated:
विज्ञापन
PM Modi

PM Modi

PM Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे में इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं.

विज्ञापन

PM Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, शांति के लिए ग्लोबल रिफार्म जरूरी है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध के मैदान में नहीं. वैश्विक शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार महत्वपूर्ण हैं. सुधार प्रासंगिकता की कुंजी है.

आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जहां एक ओर आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर साइबर सुरक्षा, समुद्री और अंतरिक्ष संघर्ष के नए क्षेत्र बन रहे हैं. इन सभी मुद्दों पर मैं इस बात पर जोर दूंगा कि वैश्विक कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा के अनुरूप होनी चाहिए.

भारत के लिए One Earth, One Family, One Future एक कमिटमेंट है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत के लिए ‘वन अर्थ’, ‘वन फैमिली’ और ‘वन फ्यूचर’ एक प्रतिबद्धता है. यही प्रतिबद्धता हमारे ‘वन अर्थ’, ‘वन हेल्थ’ और ‘वन सन’, ‘वन वर्ल्ड’, ‘वन ग्रिड’ जैसे पहल में भी देखाई देता है.

भारत में 250 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

संयुक्त राष्ट्र में भविष्य के शिखर सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मैं यहां मानवता के छठे हिस्से की आवाज को सुनने के लिए आया हूं. हमने भारत में 250 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और हमने दिखाया है कि सतत विकास सफल हो सकता है. हम सफलता के इस अनुभव को साझा करने के लिए तैयार हैं.

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. साइबर, समुद्र और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्र संघर्ष के नए क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं.
  • हमें सतत विकास को तरजीह देते हुए मानव केंद्रित दृष्टिकोण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए.
  • मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध के मैदान में नहीं.
  • वैश्विक शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार आवश्यक.
  • भारत अपनी डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को पूरे विश्व के साथ साझा करने के लिए तैयार.

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली समकक्ष और फलस्तीनी राष्ट्रपति सहित विश्व के नेताओं से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने से पहले अपने नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास सहित विश्व के कई नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की, जिनमें द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. वह अपनी यात्रा के दूसरे चरण में न्यूयॉर्क में हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र के इतर अब्बास से मुलाकात की. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री के पी ओली के साथ बैठक बहुत अच्छी रही. भारत और नेपाल की मित्रता बहुत मजबूत है और हम अपने संबंधों को और गति देना चाहते हैं. हमारी बातचीत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही. वहीं ओली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र से इतर एक सार्थक बैठक हुई. बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई.

पीएम मोदी ने रविवार को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित किया

पीएम मोदी ने रविवार दोपहर को ‘लॉन्ग आइलैंड’ में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित किया. उन्होंने एक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत की. बाद में दिन में उन्होंने विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola