Mann Ki Baat 104th Episode: पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, झारखंड के इन दो गांव के ग्रामीणों से जुड़ेंगे

पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में आज झारखंड के दो गांव की चर्चा करने वाले हैं. जिसमें एक गांव गुमला जिला और दूसरा लोहरदगा की हैं. झारखंड के गुमला जिले से 20 किमी दूर कोटेंगसेरा गांव है, जहां के किसान जैविक खेती से जुड़े हैं. यह सांसद एग्री स्मार्ट विलेज है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. जिसका प्रसारण देशभर सभी रेडियो स्टेशन और न्यूज चैनलों में भी किया जाएगा.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर मन की बात कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के बारे में जानकारी खुद दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट किया और बताया, सुबह 11 बजे ट्यून इन करें. भारत भर से प्रेरक जीवन यात्राओं को हाईलाइट करना हमेशा आनंददायक होता है.
30 जुलाई को हुआ था 103वें एपिसोड का प्रसारण
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड का प्रसारण 30 जुलाई को किया गया था. जिसमें उन्होंने ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का आगाज किया था.
Also Read: अम्बा प्रसाद का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू : लोकसभा में होती है सिर्फ एक आदमी के मन की बात
गुमला के कोटेंगसेरा और लोहरदाग के मसियातु गांव के ग्रामीणों से बात करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में आज झारखंड के दो गांव की चर्चा करने वाले हैं. जिसमें एक गांव गुमला जिला और दूसरा लोहरदगा की हैं. झारखंड के गुमला जिले से 20 किमी दूर कोटेंगसेरा गांव है, जहां के किसान जैविक खेती से जुड़े हैं. यह सांसद एग्री स्मार्ट विलेज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के लिए कोटेंगसेरा गांव का चयन किया है. कोटेंगसेरा मुरकुंडा पंचायत में आता है. सांसद सुदर्शन भगत ने एग्री स्मार्ट विलेज के रूप में इसका चयन किया है. आज से छह साल पहले तक यह इलाका नक्सल प्रभावित था. माओवादी, पीएलएफआइ व पहाड़ी चीता गिरोह के उग्रवादी व अपराधी आए दिन लोगों की हत्या व लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे. नक्सलवाद पर नकेल के बाद ग्रामीणों ने खेती की ओर ध्यान दिया. अब जैविक खेती से ये गांव सुर्खियों में है. मुरकुंडा पंचायत के रघुनाथपुर, कोलांबी, कोटेंगसेरा व कुटमा गांव के करीब 200 किसान 80 एकड़ में जैविक खेती कर रहे हैं. यहां मल्टी लेयर (मचान विधि) से एक ही खेत में एक साथ चार से पांच प्रकार की सब्जी की खेती की जा रही है. किसानों की सोच ने गांव की तस्वीर बदल दी है. उसी तरह लोहरदगा का मसियातु गांव है. जहां के ग्रामीण बंबू क्राफ्ट के व्यवसाया से जुड़े हैं. यह गांव लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड बेहद नक्सली क्षेत्र में पड़ता है. इस गांव में यह व्यवसाय पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है. इस व्यवसाय से करीब 50 परिवार जुड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










