पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में 16 लोग फंसे

Updated:
विज्ञापन
पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी

Pimpri Chinchwad Pune : महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून आफत की तरह आया है. 4 जुलाई से ही पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. बुधवार को भारी बारिश की वजह से ही एक बिल्डिंग गिर गई, जिसके मलबे में 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

विज्ञापन

Pimpri Chinchwad Pune : महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को भारी बारिश के बीच एक हादसा हो गया है. जानकारी के अनुसार पुणे जिले के मोशी इलाके में स्थित पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) के वेस्ट-टू-एनर्जी (WTE) प्लांट की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत गिर गई. अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस मलबे में करीब 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

पिंपरी-चिंचवाड़ में बचाव कार्य जारी


बिल्डिंग के गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और मलबे को हटाने का काम जारी है. अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही थी. यह बिल्डिंग दोपहर करीब पौने दो बजे गिरी. हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत गिरने की असली वजह क्या थी.


ये भी पढ़ें : ट्रंप का ऐलान-ईरान के साथ सीजफायर डील खत्म, वे घटिया लोग हैं; उनसे बातचीत करना समय की बर्बादी थी


विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola