Rajasthan Election: जीतकर भी जश्न नहीं मना पाएंगी पार्टियां? ऐसा किया तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है कारण

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Election: जीतकर भी जश्न नहीं मना पाएंगी पार्टियां? ऐसा किया तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है कारण

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, सभी जिला अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में धारा 144 लगाई है और आदर्श आचार संहिता 5 दिसंबर तक लागू रहेगी इसलिए विजय जुलूस निकाले जाने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है.

विज्ञापन

राजस्थान सहित सभी पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट रविवार 3 दिसंबर को आने वाला है. इसके साथ ही ईवीएम में कैद सभी उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला हो जाएगा. लेकिन इस बीच राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी जश्न नहीं मना पाएंगी. अगर नियम का उल्लंघन किया तो पार्टियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

विजय जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, सभी जिला अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में धारा 144 लगाई है और आदर्श आचार संहिता 5 दिसंबर तक लागू रहेगी इसलिए विजय जुलूस निकाले जाने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है. प्रवीण गुप्ता ने कहा, रविवार को राजस्थान के 199 विधानसभा सीटों के लिए 8 बजे से मतगणना होगी, इसकी तैयारी पूरी हो गई है. उन्होंने बताया, 74.62% वोटिंग हुई थी और 4,36,704 वोट पोस्टल बैलट के जरिए प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा सर्विस वोटर्स के मत हमें अभी भी प्राप्त हो रहे हैं.

1862 उम्मीदवार आजमा रहे चुनावी किस्मत

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में वोटों की गिनती रविवार होगी. इन सीट पर कुल 1862 उम्मीदवार अपना चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं.

Also Read: Exit Poll 2023: वसुंधरा राजे और सचिन पायलट से ज्यादा पॉपुलर ‘राजस्थान का योगी’, जानिए कौन हैं महंत बालकनाथ

8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू होगी

तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर मतपत्र और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है.

राज और रिवाज बदलने की उड़ाई

राजस्थान चुनाव को राज (सरकार) और ‘रिवाज” बदलने की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है. बीते कुछ दशकों में परंपरागत रूप से राज्य में हर विधानसभा चुनाव में राज यानी सरकार बदल जाती है. एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा. भाजपा को बाकी बातों के अलावा इस ‘रिवाज’ से बड़ी उम्मीद है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि इस बार यह ‘रिवाज’ बदलेगा और दोबारा उसकी सरकार बनेगी.

एक्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांटे की टक्कर

30 नवंबर को आए एक्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी, दोनों को सरकार बनाने की उम्मीद है. जहां अधिकांश एग्जिट पोल ने राज्य में भाजपा को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की है, तीन एग्जिट पोल ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की है.

अशोक गहलोत का चलेगा जादू या हिंदुत्व के एजेंडे की होगी जीत

रविवार को मतगणना से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मतदाताओं ने अशोक गहलोत सरकार के कामकाज, उसकी चर्चित लोककल्याणकारी योजनाओं तथा सात गारंटी के वादे पर भरोसा जताया या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जादू’ और भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे ने उन्हें प्रभावित किया.

मतगणना के लिए ड्यूटी पर तैनात होंगे 1121 एआरओ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सभी 36 केंद्रों पर मतगणना के लिए 1121 सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) की ड्यूटी लगाई गई है. राज्य में जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी. गुप्ता ने बताया कि 51890 मतदान केंद्रों पर ईवीएम में प्राप्त मतों की गणना के लिए मतगणना केंद्रों पर 2524 मेज लगाई गई हैं. इनमें कुल 4245 चरण में मतों की गिनती का कार्य पूरा होगा.

शिव विधानसभा क्षेत्र के लिए 41 चरण तक चलेगी मतगणना

शिव विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना सर्वाधिक 41 चरण तक चलेगी, जबकि अजमेर दक्षिण के लिए मतगणना 14 चरण में ही पूरी हो जाएगी.

मतगणना स्थल और उसके आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा इंतजामों के अंतर्गत केन्द्रीय पुलिस बल और अन्य की व्यापक तैनाती रहेगी. उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय पुलिस बलों की 40 कंपनियां ईवीएम की सुरक्षा के लिए और आरएसी की 36 कंपनियां मतगणना केंद्रों पर तैनात रहेंगी. आरएएसी की 99 कम्पनियां विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर तैनात की जाएंगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola