Live Updates

Parliament Session: राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र के सातवें दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर चर्चा का जवाब दिया. सत्र से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

दीपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारा मजाक उड़ाया

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, लोकसभा में हमने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 750 किसानों के परिवारों की मदद का सवाल उठाया था. ये ऐसे परिवार थे जिनके घर में कमाने वाला सिर्फ़ एक ही सदस्य था, कई परिवारों में तो वो व्यक्ति मर चुका है. सरकार ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं और इन किसानों की तरफ़ कोई ध्यान नहीं दिया गया. आज जब हमने उन परिवारों की मदद करने और उन परिवारों को रोजगार देने का सवाल उठाया तो जिस तरह से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारा मज़ाक उड़ाया, उन्होंने सिर्फ इन 750 किसानों का ही मजाक नहीं उड़ाया, उन्होंने पूरे सदन के बीचों-बीच देश के हर किसान, हर भारतीय का मजाक उड़ाया. हम इसकी निंदा करते हैं. हम किसानों को इस तरह सरकार की हंसी का पात्र नहीं बनने देंगे.

राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देश की जनता ने तीसरी बार चुना है. विकसित भारत के लिए जनादेश मिला है. ये बजट हमारी जरूरतों को पूरा करता है. बजट दूरदर्शी है.

गंगा की सफाई का बजट कहां है: अखिलेश यादव

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जिसने हराया उसे ये हटा नहीं पा रहे हैं. ये गिरने वाली सरकार है. बजट में यूपी कहीं नजर नहीं आ रहा है. गंगा की सफाई का बजट कहां है.

लोकसभा के नतीजों से जनता ने जवाब दे दिया : अखिलेश यादव

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा के नतीजों से जनता ने जवाब दे दिया है. पीएम की जीत का अंतर घटा है. सरकार के चेहरे पर खुशी नहीं है.

बजट में यूपी की पूरी तरह से अनदेखी, लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा

लोकसभा में सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने केवल सपने दिखाए. यूपी को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला. बजट में यूपी को पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया.

वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाए, लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन से जुड़ा विषय मंगलवार को लोकसभा में उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया. कांग्रेस सांसद ने ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कार्य योजना बनाने पर जोर दिया. शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola