Parliament Session: गिरिराज सिंह ने केसी वेणुगोपाल को लगाया गले, सदन के बाहर दिखी लोकतंत्र की खूबसूरती
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Jun 2024 7:00 PM
Parliament Session 2024 | PTI
Parliament Session 2024: सदन के अंदर तमाम राजनीतिक विरोध के बावजूद सदन के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद में मनभेद नहीं है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद जब सदन के बाहर मिलते है तो आपस में बात करते हैं, एक दूसरे से गले मिलते हैं. शायद भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती भी यही हैं.
Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा सत्र आज यानी सोमवार (24 जून) से शुरू हो गया है. सत्र के आगाज के साथ ही विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में जुटा दिखा. सत्र शुरू होने के साथ ही कांग्रेस समेत ‘इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने संविधान की कॉपी लेकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया था. संसद के अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विरोध देखने को मिला लेकिन वहीं सदन के बाहर इससे उलट ही तस्वीर नजर आयी. दरअसल, नए संसद भवन की सीढ़ियों पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और के सुरेश खड़े थे, वहीं जब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह वहां पहुंचे तो तीनों के बीच काफी दोस्ताना माहौल में थोड़ी देर बातचीत हुई. इस दौरान गिरिराज सिंह ने के वेणुगोपाल को गले भी लगाया.
भारतीय लोकतंत्र की दिखी खूबसूरती
इसे भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती ही कहा जाएगा कि सदन के अंदर तमाम राजनीतिक विरोध को दरकिनार कर जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद मिलते हैं तो उनमें आपसी कड़वाहट नहीं होती. विचारों के मतभेद होने के बाद भी उनमें मन-भेद नहीं होता. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गिरिराज सिंह और केसी वेणुगोपाल आपस में गले मिल रहे हैं. सुखद माहौल में एक दूसरे से बात कर रहे हैं. आपस में कोई गिला शिकवा नहीं है. साथ में के सुरेश भी हैं वो भी गिरिराज सिंह के साथ हंसकर बात कर रहे हैं उनसे हाथ मिला रहे हैं.
के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग
कांग्रेस सांसद के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग कर रही थी. लेकिन कांग्रेस नेता के सुरेश की जगह सातवीं बार के बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. इसको लेकर बीते दिनों कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि परंपरा के अनुसार जिस सांसद ने संसद में अधिकतम कार्यकाल पूरा किया है उसे प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाना चाहिए. ऐसे में वरिष्ठता के हिसाब से के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था. इस बात को लेकर कांग्रेस समेत I.N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सदन में विरोध भी जताया. I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं ने संसद परिसर में संविधान की कॉपी लेकर विरोध दर्ज की.
बता दें, अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों के बाद राज्य मंत्रियों ने सदन की सदस्यता की शपथ ग्रहण की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के नेता होने के नाते सबसे पहले, लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री के बाद कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली और इसके पश्चात मोदी की मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने शपथ ग्रहण की. कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अन्य राज्य मंत्रियों ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










