संसद की सुरक्षा में कैसे हुई चूक? पूरा सीन किया गया रीक्रिएट
**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** New Delhi: Police personnel apprehend a man carrying a can emitting yellowish smoke while he was protesting outside the Parliament premises, during the Winter session, in New Delhi, Wednesday, Dec. 13, 2023. (PTI Photo)(PTI12_13_2023_000277B)
संसद सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर जांच चज रही है. इस बीच सीन रीक्रिएशन किया गया. ऐसा करने से पहले शुक्रवार को जांच कमेटी में शामिल सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह और दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट के ज्वाइंट सीपी संसद पहुंचे और वहां की पूरी सुरक्षा का जायजा लिया.
संसद में हुई सुरक्षा चूक मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है. जहां विपक्ष मामले को लेकर सदन में हंगामा कर रहा है. वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष मामले को लेकर राजनीति नहीं करने की सलाह दे रहे है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मामले की जांच का आदेश देने के कुछ दिनों बाद, सीआरपीएफ महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता वाली एक जांच समिति हरकत में आ गई है. जांच समिति ने तीन मौकों पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच टीम ने घटना वाले दिन ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ भी की. एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट के आईजी और जेसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे.
16 दिसंबर को संसद में पूरा सीन किया गया रीक्रिएट
सूत्रों के हवाले से इंडिया टीवी के वेबसाइट ने खबर दी है कि, सीन रीक्रिएशन से पहले शुक्रवार को जांच कमेटी में शामिल सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह और दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट के ज्वाइंट सीपी संसद पहुंचे और वहां पूरी सुरक्षा का जायजा लिया. इसके बाद इसी टीम ने शनिवार 16 दिसंबर को संसद में पूरा सीन रीक्रिएट किया. सीन रीक्रिएशन के दौरान संसद में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को अपनी-अपनी जगह पर तैनात रहने को कहा गया. जांच टीम के दो लोगों को सागर और मनोरंजन के रूप में दर्शाया गया. इसके बाद घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की गई.
Also Read: ‘घटना चिंताजनक’, देखें संसद में हुई सुरक्षा चूक पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चार आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज
आपको बता दें कि पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किये हैं. इनमें से दो को लोकसभा कक्ष में कूदने और संसद के अंदर एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन में धुआं उड़ाने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसके कारण दिल्ली पुलिस के आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. मुख्य साजिशकर्ता ललित झा को कुछ दिनों के बाद गिरफ्तार किया गया था. आपको बता दें कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे है. इस बीच पिछले दिनों समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से एक खबर दी, जिसमें कहा गया कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में पांच आरोपियों के मोबाइल फोन के हिस्से राजस्थान से बरामद कर लिये गये है. सभी फोन, जो कथित ‘मास्टरमाइंड’ ललित मोहन झा ने अपने पास रखे थे, जली हुई हालत में मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










