Parliament Live: चीन मसले पर संसद में चर्चा की विपक्ष की मांग सरकार ने की खारिज

Updated:
विज्ञापन

Parliament Session Live updates, Parliament monsoon Session Live, India china news: कोरोना साए के बीच संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन से सीमा विवाद के मुद्दे पर आज लोकसभा में बयान दे रहे हैं. विपक्ष इस मामले में बहस की मांग भी कर रहा है. एलएसी पर चीन से निपटने के तरीके, कोरोना की स्थिति, अर्थव्यवस्था में गिरावट और बेरोजगारी के मुद्दों पर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे. लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलेगी. इससे पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्यसभा चलेगी. बता दें कि सत्र के पहले दिन यानी सोमवार को राज्यसभा पहली शिफ्ट में, जबकि लोकसभा दूसरी शिफ्ट में चली थी. संसद की कार्यवाही से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

चीन मसले पर संसद में चर्चा की विपक्ष की मांग सरकार ने की खारिज

सरकार ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच गतिरोध के विषय पर संसद में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को मंगलवार को खारिज कर दिया. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) में कांग्रेस नेताओं ने पूर्वी लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों के गतिरोध पर चर्चा कराने की मांग उठाई थी. सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मुद्दा संवेदनशील है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है इसलिए इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस सांसदों ने किया सदन से वॉकआउट

भारत-चीन सीमा विवाद पर बहस की मांग को लेकर कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया है. कांग्रेस सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद लोकसभा में चर्चा की मांग कर रहे थे.

संसद में चीन मामले पर बयान दे रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

संसद में चीन मामले पर बयान देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वार्ता के बीच में चीन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. जिसका भारतीय सैनिकों ने मजबूती से जवाब दिया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. एलएसी पर चीन ने भारी मात्रा में सैनिकों को तैनात किया और समझौतों का उल्लंघन किया. जिसके कारण सीमा पर फेसआफ की स्थिति बनी. हमारी सेना ने कभी समझौतों का उल्लंघन नहीं किया. अभी जो स्थिति बनी हुई है, वह काफी संवेदनशील है इसलिए मैं चाहकर भी पूरी स्थिति का ब्यौरा अभी नहीं दे पाऊंगा. गलवान घाटी में हमारे सैनिक शहीद हुए और चीन को भी भारी क्षति हुई. भारत यह चाहता है कि पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध रहें, लेकिन कोई हमारी संप्रभुता पर हमला करना चाहेगा तो हम जवाब देना जानते हैं. मास्को में चीन के साथ हुई वार्ता में मैंने उन्हें इस बात से अवगत करा दिया. संसद को मैं यह बताना चाहता हूं हमारी सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और हमारी सेना का हौसला बुलंद है और हमें उनपर गर्व है.

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

राज्य सभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत और रिकवरी रेट 77.65 प्रतिशत है. 10 लाख पर 55 मौतें हुई हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना से लंबी लड़ाई लड़नी है. मैं बताना चाहता हूं कि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है जिससे कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सके.

राज्यसभा स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. आज भारी हंगामे के बीच एयरक्राफ्ट (अमेंडमेंट) बिल 2020 को मंजूरी दी गई.

डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा से बडी संख्या में बच्चे वंचित

कोविड—19 महामारी के इस दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दिए जाने का जिक्र करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में एक सदस्य ने कहा कि संसाधनों के अभाव में बडी संख्या में बच्चे, खास कर ग्रामीण इलाकों के, शिक्षा से वंचित हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola