Parliament Monsoon Session : ‘एसआईआर नहीं चलेगा’, संसद सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का जोरदार हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भी दोनों सदनों में हंगामा जारी है. सत्र शुरू होने से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन ने एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया. सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की बहस के लिए सहमति दे दी है, लेकिन बहस के समय को लेकर विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ एनडीए में मतभेद बना हुआ है. विपक्ष चाहता है कि चर्चा तुरंत शुरू हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जवाब दें. जानें दूसरे दिन का अपडेट

विज्ञापन

Parliament Monsoon Session : मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है. लोकसभा में मंगलवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. दोबारा सद की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामा जारी रहा. इसके बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. मानसून सत्र के दूसरे दिन निचले सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे. उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद, पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को रोकने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों समेत कुछ विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया.

राज्यसभा की बैठक दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन की बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए. इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें, नियत कामकाज स्थगित कर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए सदस्यों की ओर से कुछ नोटिस मिले हैं. हरिवंश ने कहा कि नोटिस यथोचित न पाए जाने की वजह से अस्वीकार कर दिए गए हैं.

एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया

विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया. संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा और मीसा भारती तथा कई अन्य सांसद शामिल हुए. विपक्षी सांसदों ने ‘नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, एसआईआर नहीं चलेगा’ और ‘वोटबंदी बंद करो’ के नारे लगाए. कई सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर एसआईआर के विरोध में नारे लिखे हुए थे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola