Parliament LIVE : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित
Parliament LIVE : संसद में आज भी हंगामा हो सकता है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है. जानें लोकसभा और राज्यसभा का हर अपडेट यहां
राज्य सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राज्यसभा का 265वां सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. तीन बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही साढ़े तीन बजे आरंभ हुई तब सभापति जगदीप धनखड़ ने कुछ आवश्यक कामकाज निपटाने के बाद उच्च सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी.इससे पहले, उच्च सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई थी. वहीं लोकसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है.

वक्फ संशोधन बिल के लिए जेपीसी का गठन
वक्फ संशोधन बिल के लिए जेपीसी का गठन हो गया है. जेपीसी में लोकसभा के 21 सांसद शामिल हैं वहीं राज्यसभा के 10 सांसदों के नाम हैं. वक्फ संशोधन बिल के लिए 31 सदस्यों की टीम बनी है.
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे फिर शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने बिना कोई कारण बताये अपराह्न ढाई बजे तक के लिए बैठक को स्थगित कर दिया.
विपक्ष के खिलाफ राज्यसभा में निंदा प्रस्ताव
राज्यसभा में बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया निंदनीय है. उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
राज्यसभा में सभापति की टोन पर सवाल
सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में सभापति की टोन पर सवाल उठाया और कहा- ये स्वीकार्य नहीं है. इस पर सभापति जगदीप धनखड़ नाराज हो गए और संसद में जोरदार हंगामा शुरू हो गया.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए