Live Updates

Parliament : पीएम मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब

Updated:
विज्ञापन

Parliament LIVE : संसद सत्र का आज छठा दिन है. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. नीट मामले को उठाते हुए सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम छात्रों को संदेश देना चाहते हैं कि NEET का मुद्दा संसद के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए संसद इस पर चर्चा करे. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद की कार्यवाही कुछ नियमों और परंपराओं के आधार पर चलती है. एक बार राष्ट्रपति से संबंधित जो धन्यवाद प्रस्ताव है उसको पारित करने के बाद इसपर चर्चा करें. संसद से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

पीएम मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे. पीएम मोदी शाम 4 बजे जवाब देंगे.

पीएम मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देंगे. पीएम मोदी शाम 4 बजे जवाब देंगे.

महुआ मोइत्रा बोली, केंद्र सरकार ने एक सांसद की आवाज दबाने की बहुत भारी कीमत चुकाई

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘पिछली बार जब मैं यहां खड़ी थी तो मुझे बोलने नहीं दिया गया. लेकिन सत्ताधारी दल ने एक सांसद की आवाज दबाने की बहुत भारी कीमत चुकाई है. मुझे बैठाने के चक्कर में जनता ने आपके 63 सदस्यों को स्थायी रूप से बैठा दिया.

राहुल गांधी के बयानों का हो सत्यापन, अमित शाह ने स्पीकर से कर दी मांग

राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण के दौरान कई ऐसी बातें की है, तो सत्य से परे है, वैसे में स्पीकर उनके बयानों के सत्यापन का निर्देश दें और सरकार को संरक्षण प्रदान करें. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, जरूर होगा.

राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर उठाया सवाल- कहा- मोदी जी से हाथ मिलाते वक्त आप झुकते हैं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर सवाल उठाया और कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते समय आप झुकते हैं और मेरे से हाथ मिलाते समय आप सीधे रहते हैं. इस पर स्पीकर ने कहा, ये मेरे संस्कार है कि बड़ों का मैं सम्मान करता हूं. इस पर राहुल गांधी ने कहा, मैं आपसे सहमत हूं, लेकिन मैं कहना चाहुंगा कि सदन में स्पीकर से बड़ा कोई नहीं होता.

राहुल गांधी द्वारा भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर हंगामा

लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और केंद्र सरकार पर हमला किया. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताते हुए कहा, आप नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, सदन की गरिमा और मर्यादा बनाए रखें और नियमों का पालन करें. इसपर भारी हंगामा हुआ. बाद में अध्यक्ष ओम बिरला ने नियम बताते हुए कहा, सदन में तस्वीर दिखाने का नियम नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola