पैंगोग झील पर तनाव ! चीनी सैनिकों ने दोबारा किया कब्जे का प्रयास, भारतीयों जवानों ने खदेड़ा

Updated at : 02 Sep 2020 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
पैंगोग झील पर तनाव ! चीनी सैनिकों ने दोबारा किया कब्जे का प्रयास, भारतीयों जवानों ने खदेड़ा

india china stand off, Pangong tso lake, global times ajit doval news : पैंगोग झील के पास एक बार फिर दोनों देश के सेनाओं के बीच झड़प हुई है, जिसके बाद भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया. बता दें कि इससे पहले 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात दोनों देश के सेनाओंं के बीच भी झड़प हुई थी, जिसके बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है.

विज्ञापन

India China Standoff : पैंगोग झील के पास एक बार फिर दोनों देश के सेनाओं के बीच झड़प हुई है, जिसके बाद भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया. बता दें कि इससे पहले 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात दोनों देश के सेनाओंं के बीच भी झड़प हुई थी, जिसके बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की थी. भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने बताया कि चीन ने सोमवार की रात को एक बार फिर हिमाकत की और चीनी सेना ने भारत के क्षेत्र में घुसने की कोशिश की. इस बार भी लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना की साजिश को नाकाम कर दिया.

कमांडर स्तर की बैठक बेनतीजा– वहीं सीमा पर तनाव कम करने के लिए कमांडर स्तर की बैठक बेनतीजा निकला. भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर दोनों पक्षों के बीच ताजा टकराव से उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए मंगलवार को एक और दौर की सैन्य वार्ता की. दोनों पक्षों ने सोमवार को करीब छह घंटे तक बातचीत की, लेकिन उसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.

इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, चीन ने कभी भी किसी युद्ध या संघर्ष के लिए उकसाया नहीं और न ही दूसरे देश के क्षेत्र में एक इंच भी कब्जा किया. उन्होंने बताया, चीन सैनिकों ने कभी भी सीमा रेखा को पार नहीं किया. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, दोनों देशों को शांति बहाली के लिए ठोक कदम उठाने चाहिए.

डोभाल के घर बैठक– चीन से सीमा पर तनाव के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घर पर कई घंटों की बैठकें चली. हालांकि इस बैठक में क्या हुआ, इसकी जानकारी बाहर नहीं आई. डोभाल इससे पहले भी गलवान में तनाव को कम करने के लिए अपने चीनी समकक्षों से बातचीत किया था.

Also Read: India-China Tension: भारत शांतिपूर्ण तरीके से निकालना चाहता है हल, लेकिन चीन है कि मानता नहीं

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola