PAN-Aadhaar लिंक पर जुर्माने से सरकार ने कमाए 6 अरब रुपये

Updated:
विज्ञापन

PAN-Aadhaar लिंक कराने में देरी करने वालों से जुर्माने के रूप में मोटी रकम वसूली गई है. संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक सरकार ने जुर्माने के रूप में 600 करोड़ रुपये वसूले हैं.

विज्ञापन

PAN-Aadhaar लिंक कराने में देरी करने वालों से जुर्माने के रूप में मोटी रकम वसूली गई है. संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक सरकार ने PAN-Aadhaar लिंक में देरी पर जुर्माने के रूप में 600 करोड़ रुपये वसूले हैं. यही नहीं करीब 11.48 करोड़ PAN Card अब तक आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं.

विज्ञापन
undefined

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 29 जनवरी 2024 तक करीब 11.48 करोड़ पैन को आधार से लिंक नहीं किया जा सका है.

undefined

बता दें कि पैन से आधार लिंक कराने की समय सीमा 30 जून 2023 को खत्म हो चुकी है और इसके बाद जिस भी धारक ने इसे लिंक कराया, उसे 1 हजार रुपये पेनाल्टी भरनी पड़ी.

undefined

मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई 2023 से 31 जनवरी 2024 के बीच सरकार ने पेनाल्टी के रूप में 601.97 करोड़ रुपये मिले. आयकर विभाग के मुताबिक जिन लोगों का पैन आधार से लिंक नहीं हो पाया है, वह 1 जुलाई 2023 से निष्क्रिय हो चुके हैं.

undefined

इन पैन के लिए कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही TDS और TCS भी अधिक वसूला जाएगा. अगर किसी को पैन सक्रिय करना है तो वह 1 हजार रुपये पेनाल्टी देकर उसे चालू करा सकता है.

undefined


Also Read: ‘अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष…’, बोले PM Modi, तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola