Pakistan Attack On India: पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 May 2025 4:48 PM
Pakistan Attack On India
Pakistan Attack On India: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान दहशत में है. बौखलाहट में 7 मई को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.
Pakistan Attack On India: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. पाकिस्तान के हमले को यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं.
भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले का दिया करारा जवाब
भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले का करारा जवाब दिया है. पीआईबी के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया. भारत ने ड्रोन अटैक कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. एक अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तान ने बुधवार रात उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की सभी प्रयास नाकाम कर दिए गए.” उत्तरी और पश्चिमी भारत में सैन्य ठिकानों पर हमले की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को हवाई रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया.
कई जगहों से मिले मलबे
पाकिस्तान के हमलों को काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने बेअसर कर दिया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं. यह पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया. खबर है कि पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम तबाह हो गया है.
पाकिस्तान लगातार कर रहा है फायरिंग
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी क्षमता वाली तोपों से नियंत्रण रेखा पर अकारण भारी मात्रा में गोलीबारी की है. मंत्रालय ने कहा “पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है.” बयान में कहा गया है कि यहां भी भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और तोपखाने की गोलीबारी रोकने के लिए जवाब देने के लिए बाध्य होना पड़ा. मंत्रालय ने कहा “भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










