Pakistan Drone : सीमावर्ती इलाकों में नजर आए ड्रोन, भारत ने मार गिराया

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 May 2025 6:33 AM

विज्ञापन

Pakistan drone spotted

Pakistan Drone : पंजाब के जालंधर में सशस्त्र बलों ने निगरानी रखने वाले ड्रोन को मार गिराया है. एक अधिकारी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. एहतियाती कुछ इलाकों में लाइटें बंद कर दी गई. सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सोमवार को दिन में सामान्य रही. रात 8 बजे पीएम मोदी के संबोधन के बाद ड्रोन देखे गए.

विज्ञापन

Pakistan Drone : पंजाब के जालंधर जिले में सशस्त्र बलों ने मंड गांव के पास एक संदिग्ध निगरानी ड्रोन को रात 9:20 बजे मार गिराया. यह जानकारी जालंधर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने दी. उन्होंने बताया कि ड्रोन का मलबा खोजने के लिए विशेषज्ञों की टीम जुटी हुई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि मलबा दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें. यह घटना सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर मानी जा रही है, और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है. रात 10:45 बजे यह मैसेज सार्वजनिक किया गया.

अग्रवाल के मुताबिक, यह भी बताया गया कि रात 10 बजे के बाद से ड्रोन से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं हुई है. जालंधर के उपायुक्त ने लोगों से शांत रहने और पटाखे न फोड़ने का आग्रह किया, जैसा कि कुछ इलाकों में किया गया था. उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग दहशत फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी. अग्रवाल ने कहा, “हमने एहतियात के तौर पर जालंधर के कुछ इलाकों में बिजली काट दी है और कुछ समय बाद स्थिति की समीक्षा करेंगे. चिंता की कोई बात नहीं है.”

एहतियाती कुछ इलाकों में लाइटें बंद कर दी गई

इससे पहले उन्होंने कहा था कि ड्रोन देखे जाने की रिपोर्ट के बाद एहतियात के तौर पर सुरनासी के आसपास के कुछ इलाकों में लाइटें बंद कर दी गई हैं. अग्रवाल ने रात सवा नौ बजे एक मैसेज में कहा था, “हम उनकी पुष्टि कर रहे हैं. अब तक कोई (पूर्ण) ‘ब्लैकआउट’ नहीं हुआ. चिंता की कोई बात नहीं है, जैसा कि सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने पुष्टि की है. वे हमेशा की तरह नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं.”

एहतियाती ‘ब्लैकआउट’ लागू किए गए

अमृतसर और होशियारपुर जिलों में सोमवार को एहतियाती ‘ब्लैकआउट’ उपाय लागू किए गए. पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा है. सीमा से लगे अमृतसर में हवाई हमले का सायरन बजाया गया. अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने एक मैसेज में कहा, ‘‘हम सतर्क हैं. हम ब्लैकआउट लागू कर रहे हैं.’’ उन्होंने लोगों से खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया. अमृतसर प्रशासन ने नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया है. प्रशासन ने कहा, ‘‘बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी होने पर हम आपको सूचित करेंगे. घबराएं नहीं.’’ होशियारपुर जिले में, दसूया और मुकेरियां में ब्लैकआउट उपाय लागू किए गए.

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor खत्म नहीं हुआ, केवल रोका गया है, PM मोदी की पाकिस्तान को खुली चुनौती

सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य

सोमवार को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सामान्य स्थिति देखी गई, बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमति बनने के बाद एहतियात के तौर पर कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे. चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की 10 मई को सहमति बनी थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola