जैसलमेर,अमृतसर और फिरोजपुर में भी पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 May 2025 11:28 PM
Pakistan Drone Attack
Pakistan Drone Attack: पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला लगातार हो रहा है. 9 मई को भी सीमा पार से पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए. भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया. इससे पहले बुधवार और गुरुवार रात 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की पाकिस्तान ने कोशिश की थी. जिसे बराक-8 मिसाइल, एस-400 और सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल ने विफल कर दिया.
Pakistan Drone Attack: पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन भारत पर ड्रोन से हमला किया है. जैसलमेर,अमृतसर और फिरोजपुर में हमले से हताहत होने की खबर है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने रिहायशी इलाके पर हमला किया, जिसमें एक परिवार घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. जिले के एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा “हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. सेना ने अधिकांश ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया है.”
ड्रोन हमले में तीन लोग घायल
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल लोगों का इलाज कर रहे डॉ. कमल बागी ने बताया “ड्रोन-बम की वजह से तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है, वह बुरी तरह जल गई है. बाकी दो लोग कम जले हैं. हमने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया है. वे एक ही परिवार से हैं.” शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने अचानक ड्रोन से हमला कर दिया. सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.
पाकिस्तानी सेना के हमले का भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के लिए भारत ने एस-400 प्रणाली, बराक-8 और आकाश मिसाइल का इस्तेमाल किया है. पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. इसमें हुई आतंकियों की मौत से पाकिस्तान बौखला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










