जेल-जुर्माना या दोनों! तय समय तक देश नहीं छोड़ा तो… जानें भारत आए पाकिस्तानियों के पास कितने घंटे बचा है समय

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Apr 2025 10:00 PM

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सख्त हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा के बाद भारत में रहते हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उनपर केस दर्ज किया जाएगा, उन्हें तीन साल की जेल, तीन लाख रुपये का आर्थिक दंड या दोनों हो सकता है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के लोगों को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया है. भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक यहां हैं वो तय समयसीमा के अंदर पाकिस्तान लौट जाएं. अगर तय समय के बाद भी वो भारत में रुकते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगा. भारत सरकार ने कहा है कि उसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कोई भी पाकिस्तानी जो सरकार की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहता है उसे गिरफ्तार किया जाएगा. यही नहीं उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा. उसे तीन साल तक की जेल की सजा या अधिकतम तीन लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है.

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने लिया फैसला

सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों की ओर से हमला करने के बाद सुनाया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

29 अप्रैल तक का मिला है समय

भारत सरकार ने दक्षेस वीजा धारकों को 26 अप्रैल तक भारत छोड़ने की आखिरी तारीख दी थी. मेडिकल वीजा रखने वालों को अंतिम तिथि 29 अप्रैल की दी है. जिन 12 श्रेणियों के वीजा धारकों को रविवार तक भारत छोड़ना होगा वे हैं- आगमन पर वीजा, व्यापार, फिल्म, पत्रकार, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, छात्र, आगंतुक, समूह पर्यटक, तीर्थयात्री और समूह तीर्थयात्री.

तीन लाख का जुर्माना

चार अप्रैल को लागू हुए आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 के मुताबिक निर्धारित समय से अधिक समय तक रुकना, वीजा शर्तों का उल्लंघन करना या प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनाधिकार प्रवेश करने पर तीन साल की जेल और तीन लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी देश छोड़ने की निर्धारित समय सीमा से अधिक भारत में न रहे.

तय समय तक भारत छोड़ दें पाकिस्तान के नागरिक

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की टेलीफोन पर बातचीत के बाद केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं, वे तय समय सीमा तक भारत छोड़ दें. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध तब और भी बिगड़ गए, जब नयी दिल्ली ने वीजा रद्द करने समेत कई कदम उठाने की घोषणा की और इस्लामाबाद ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई कदम उठाए. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: पूरी तैयारी के साथ हमला करने आए थे आतंकी, ऐसे हुए दाखिल, NIA जांच में कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola