ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, छुट्टी पर गए जवानों को तत्काल बुलाया वापस

Updated:
विज्ञापन
Operation Sindoor

Operation Sindoor

Operation Sindoor: इस ऑपरेशन में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं. यह पिछले वर्षों की तुलना में सबसे बड़ा और योजनाबद्ध सैन्य जवाब माना जा रहा है.रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया, “हमारी कार्रवाई बेहद सटीक, नियंत्रित और गैर-उत्तेजक (non-escalatory) रही. हमने किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नहीं छुआ है.

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई रातभर की एयरस्ट्राइक के बाद देश में सैन्य सतर्कता को तेज कर दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने सभी अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि जो भी जवान छुट्टी पर हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुलाया जाए. सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र उठाया गया है.

9 आतंकी अड्डों पर बना ऑपरेशन सिंदूर का निशाना

बुधवार, 7 मई की सुबह भारत ने एक सटीक और समन्वित सैन्य कार्रवाई के तहत पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकवादी संगठनों के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी, जिनमें 1 नेपाली नागरिक भी शामिल था.

80 से अधिक आतंकियों के ढेर होने की खबर

सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं. यह पिछले वर्षों की तुलना में सबसे बड़ा और योजनाबद्ध सैन्य जवाब माना जा रहा है.रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया, “हमारी कार्रवाई बेहद सटीक, नियंत्रित और गैर-उत्तेजक (non-escalatory) रही. हमने किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नहीं छुआ है.”

“अभी पिक्चर बाकी है…” जनरल नरवणे का इशारा?

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक रहस्यमयी पोस्ट की —”अभी पिक्चर बाकी है…”उनके इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि भारत की ओर से और भी सैन्य कार्रवाई हो सकती है. रक्षा विश्लेषक नितिन ए. गोखले ने भी लिखा: “ऑपरेशन सिंदूर – पहला चरण पूरा. आगे और कुछ? कौन जानता है.”

Also Read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद डगमगाया बाजार, लेकिन जल्द ही संभला, जानिए क्या बोले बाजार विशेषज्ञ

Also Read: Operation Sindoor Consequences: थलसेना, वायुसेना और नौसेना की बड़ी तैनाती, राफेल और टैंक मैदान में

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola