Omicron Updates: दिल्ली-मुंबई फ्लाईट के 25 अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव, महाराष्ट्र सरकार को राहत
Omicron Updates: ओमिक्रॉन के भारत में दस्तक देने से सरकार की चिंता बढ़ गई है. इधर कनाडा में कोरोना के इस नये वेरिएंट के 15 कंफर्म केस सामने आये हैं. ताजा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
दिल्ली-मुंबई फ्लाईट के 25 अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव, महाराष्ट्र सरकार को राहत
दिल्ली-मुंबई फ्लाईट में आने वाले अन्य 25 यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनके संपर्क में आये अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पुडुचेरी में कोविड-19 के 28 नये मामले
पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,056 हो गई. संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि 2,514 नमूनों की जांच के बाद हुई है. संक्रमण से एक और मरीज की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,875 हो गई.
ओमिक्रोन के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया करेगी
ओमिक्रोन के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया करेगी. यहां वह टेस्ट और एकदिवसीय मैच खेलेगी. तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.
अहमदाबाद में ब्रिटेन से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव
अहमदाबाद में ब्रिटेन से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.
भारत में कोरोना के 8,603 नये मामले,415 की मौत
देश में कोविड-19 के 8,603 नये मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई. वहीं इसी दौरान 415 लोगों की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई है.
ओमिक्रॉन के कोरोना वायरस के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने के फिलहाल साक्ष्य नहीं
कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन से संबंधित लक्षणों के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने या मौजूदा वैक्सीन या इलाज के इस पर अप्रभावी होने के संबंध में फिलहाल कोई सबूत नहीं हैं. सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह बात कही जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए