Omicron Coronavirus LIVE Updates : बिहार में पांबदियां बढ़ाई गयीं, 10 बजे रात से नाइट कर्फ्यू
Omicron Coronavirus LIVE Updates : पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, महाराष्ट्र में कोरोना के 12,160 नए मामले दर्ज. देश दुनिया की अपडेट खबरों को जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें.
बिहार में पांबदियां बढ़ाई गयीं, 10 बजे रात से नाइट कर्फ्यू
बिहार में पांबदियां बढ़ाई गयीं, 10 बजे रात से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है जो सुबह के पांच बजे तक जारी रहेगा.
रणदीप सुरजेवाला कोरोना पाॅजिटिव पाये गये
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उन्हें सामान्य लक्षण पाये गये हैं.
मुंबई में कोरोना संक्रमण के 10,860 नये मामले
मुंबई में कोरोना संक्रमण के 10,860 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही शहर में एक्टिव केस 47 हजार के पार पहुंच गये हैं. साथ ही दो लोगों की मौत हुई है.
पंजाब में बार, सिनेमा हाॅल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे
पंजाब में बार, सिनेमा हाॅल, बार, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे. यह जानकारी आज अमृतसर के डीसी ने दी.
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 5,481 नये मामले सामने आये, तीन की मौत, पाॅजिटिविटी रेट 8.37 प्रतिशत
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 5,481 नये मामले सामने आये है, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हुई है और पाॅजिटिविटी रेट 8.37 प्रतिशत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए