Omicron News in India LIVE: तमिलनाडु में कोरोना को देखते स्कूल बंद
Omicron News in India LIVE: भारत में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है. लगातार मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पाबंदियों का दौर भी शुरू हो गया है. कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी पहले से ही जारी है. वहीं, दुनिया में ओमिक्रॉन और डेल्टा की वजह से कोरोना की सुनामी आने की चेतावनी WHO ने दे डाली है.
तमिलनाडु में कोरोना को देखते स्कूल बंद
तमिलनाडु में कोरोना को देखते स्कूल बंद. क्लास 1-8 तक के बच्चों के लिए कक्षाएं बंद.
झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद कोरोना पाॅजिटिव
झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद कोरोना पाॅजिटिव पायी गयी हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है.
केरल में आज ओमिक्रॉन के 23 मामले सामने आये
केरल में आज ओमिक्रॉन के 23 मामले सामने आये, जिनमें से 19 विदेश से आये यात्री हैं. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने बताया कि ये यात्री अमेरिका, यूके, मीडिल ईस्ट और अफ्रीका से आये हैं.
केरल में ओमिक्रॉन के 44 नये मामले सामने आये
केरल में ओमिक्रॉन के 44 नये मामले सामने आये, जिसके बाद केरल में ओमिक्रॉन के 107 मामले हो गये हैं. यह जानकारी केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दी है.
ओमिक्रॉन ने डेल्टा प्लस को रिप्लेस करना शुरू किया
देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने डेल्टा प्लस को रिप्लेस करना शुरू कर दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए