Omar Abdullah : सुबह–सुबह गाड़ी लेकर जम्मू निकले उमर अब्दुल्ला

Updated:
विज्ञापन

Omar Abdullah in Jammu

Omar Abdullah : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पाकिस्तान के असफल ड्रोन हमलों के बाद जम्मू रवाना हुए. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी.

विज्ञापन

Omar Abdullah : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पाकिस्तान द्वारा गुरुवार रात किए गए असफल ड्रोन हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह जम्मू रवाना हुए. उन्होंने एक��स पर लिखा–जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों पर असफल पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अब जम्मू जा रहा हूं. भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों में सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किए जाने के प्रयासों को विफल कर दिया. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार स्कूल बंद करने के फैसले की सोमवार को समीक्षा करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय की स्थिति यह तय करेगी कि स्कूल बंद किए जाने की अवधि को बढ़ाया जाएगा या नहीं और यदि इसे बढ़ाया जाएगा तो कितने समय के लिए ऐसा किया जाएगा. जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए गुरुवार को अगले दो दिन के लिए स्कूल बंद करने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें : India Pakistan War : सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच सायरन बजे, धमाकों की आवाजें सुनी गईं

लोगों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है सेना

जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को दो दिन के लिए एहतियातन बंद करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया. अखनूर, सांबा, बारामूला और कपुवाड़ा तथा विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को विस्फोट और सायरन की आवाज सुनी गयीं. भारतीय सेना ने पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर रात के समय व्यापक वायु सर्तकता अभियान चलाया. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के प्रयासों को विफल किए जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ‘‘अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’’

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola