OM Birla 2.0: ओम बिरला फिर चुने गए लोकसभा स्पीकर, आसन तक लेकर गये पीएम मोदी और राहुल गांधी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jun 2024 12:53 PM
OM Birla 2.0 | PTI
OM Birla 2.0: बुधवार को ओम बिरला को लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है. पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था. जिसका एनडीए के सांसदों ने ध्वनिमत से समर्थन किया. ओम बिरला के फिर से अध्यक्ष बनने पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.
OM Birla 2.0: भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है. ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के सभापति बने हैं. लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने अध्यक्ष पद के लिए बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन किया. पीएम मोदी के प्रस्ताव को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन में मतदान के लिए रखा और इसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी.
नहीं हुई वोटिंग
इधर, विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सांसद कोडिकुन्नील सुरेश को अपना प्रत्याशी बनाया था. शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस सांसद के. सुरेश के चुनाव के लिए प्रस्ताव पेश किया था. हालांकि वोटिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी. ध्वनि मत से चुनाव जीतने के बाद इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष महताब ने बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. स्पीकर चुने जाने के बाद नेता सदन पीएम नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्पीकर के आसन तक उन्हें लेकर गए. जहां प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने उन्हें लोकसभा अध्यक्ष पद का चेयर ऑफर किया.

पीएम मोदी ने दी बधाई
ओम बिरला के फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि आप आने वाले पांच साल तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि पिछली लोकसभा ने आपके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक विधेयक पारित किए हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर विपक्ष की ओर से उन्हें बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सदन में विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. राहुल गांधी ने बिरला को बधाई देने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ भी मिलाया.

वहीं ओम बिरला के सदन की कार्यवाही का संचालन शुरू किए जाने से पहले संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने कहा कि कार्यवाही शुरू होने से पहले मैं भर्तृहरि महताब को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने दो दिन तक सदन में सदस्यों के शपथ ग्रहण और अन्य कार्यवाही का सुचारू तरीके से संचालन किया. उन्होंने कहा कि वह सरकार की ओर से और प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भी महताब और उनके पैनल में शामिल सदस्यों को धन्यवाद देते हैं. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










