6 साल बाद विदेश से लौटा पति: क्लिनिक में मरीज बनकर पत्नी से मिला,भावुक होकर रोने लगे दोनों
पति 6 साल बाद विदेश से लौटा और क्लिनिक में मरीज बनकर पत्नी से मिला. स्रोत- सोशल मीडिया
6 साल बिताने के बाद एक पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी को ऐसा सरप्राइज देने का फैसला किया, जिसकी उसने शायद ही कभी कल्पना की होगी.पति बिना बताए घर लौटा और पत्नी को अपने आने की भनक तक नहीं लगने दी.फिर जो हुआ देखकर दोनों हैरान रह गए. दोनों के इमोशनल पल का वीडियो वायरल हो रहा है.
विदेश में 6 साल बिताने के बाद पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी को सरप्राइज देने के लिए मरीज बनने का नाटक किया और चुपके से उसके क्लिनिक पहुंच गया. पत्नी भी उसे एक सामान्य मरीज समझकर उसका चेकअप करने लगी. तभी पति ने जैसे ही चेहरे से मास्क हटाया, पत्नी की नजरें उसके चेहरे पर टिक गईं और वह भावुक हो उठी. पति को सामने देखकर वह अपनी कुर्सी से उठी और दौड़कर उसे गले लगा लिया. पति-पत्नी के इस भावुक मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पति मास्क लगाकर पहुंचा क्लिनिक
डॉक्टर पत्नी से इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए पति ने मुंह पर मास्क लगाया और मरीज का भेष बनाकर सीधे अपनी पत्नी के क्लिनिक पहुंच गया. डॉक्टर पत्नी ने भी उसे आम मरीज समझकर सामान्य तरीके से जांच करने की तैयारी शुरू कर दी.
View on Instagram
मास्क हटाते ही पत्नी हैरान हो गई
जैसे ही डॉक्टर पत्नी अपने इस 'नए मरीज' की जांच करने के लिए आगे बढ़ी, पति ने अचानक चेहरे से मास्क हटा दिया. सामने अपने पति को देखकर पत्नी कुछ पल के लिए हैरान रह गई. उसे यकीन ही नहीं हुआ कि इतने साल बाद उसका पति अचानक उसके सामने खड़ा है.
इमोशनल रिएक्शन ने जीता दिल
अचानक हुए इस मुलाकात के बाद पत्नी के चेहरे पर खुशी और भावुकता साफ नजर आई. दोनों के इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर यूजर्स पति के इस अनोखे सरप्राइज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जयपुर हत्याकांड: जूस में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए