Old Note Exchange : पुराने 1 रुपये के नोट के बदले मिलेंगे 10 लाख! खबर पढ़कर उड़ जाएंगे होश

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Apr 2025 11:06 AM

विज्ञापन

Old One Rupee Note

Old Note Exchange : अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम निवासी 45 वर्षीय शिकायतकर्ता ने पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन पहुंची. इसके बाद सारी बात बताई. जानें कैसे हुई ठगी और आप भी हो जाएं सावधान.

विज्ञापन

Old Note Exchange : एक सरकारी बीमा कंपनी के कैशियर को धोखेबाजों ने एक रुपए के नोट के बदले भारी इनाम देने का वादा किया. उनके झांसे में वे आ गए और 10.38 लाख रुपए गंवा दिए. एक पुलिस अधिकारी की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार को तब प्रकाश में आई जब मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम निवासी 45 वर्षीय शिकायतकर्ता पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन पहुंची. बीमाकर्ता की चर्चगेट शाखा में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर रील देखते समय उसकी नजर एक विज्ञापन पर पड़ी. इसके बाद सारा खेल शुरू हुआ.

रजिस्ट्रेशन के लिए 6,160 रुपये जमा करवाए गए

शिकायतकर्ता ने बताया कि विज्ञापन में एक रुपये का नोट लाने वाले को 4.53 लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था. अधिकारी ने बताया कि इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी था. कैशियर ने व्हाट्सएप नंबर पर एक रुपये के नोट की फोटो भेज दी. इसके बाद खुद को पंकज सिंह बताने वाले एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया. सिंह ने बताया कि वह सिक्कों की दुकान पर काम करता है. फोन करने वाले ने एक फॉर्म भरने को कहा. यही नहीं उसने रजिस्ट्रेशन के लिए 6,160 रुपये जमा करवाए.

बातों में उलझाकर वसूल लिए 10.38 लाख रुपये

आगे अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद उसने शिकायतकर्ता को फिर से कॉल किया. इस बार उसने कहा कि पहले बताई गई राशि गलत है और उसे 6,107 रुपये ट्रांसफर करने होंगे. कॉल करने वाले ने यह भी वादा किया कि पहले ट्रांसफर की गई रकम वापस कर दी जाएगी. इसके बाद, सिंह ने शिकायतकर्ता को एक अन्य व्यक्ति से मिलाया, जिसने खुद को अरुण शर्मा बताया. शर्मा ने पीड़ित को एक रुपये के नोट के बदले में इनाम जीतने के बारे में आरबीआई से एक पत्र भेजा. हालांकि, दोनों ने कैशियर को बातों में उलझा लिया और शिकायतकर्ता से विभिन्न बहाने बनाकर 10.38 लाख रुपये वसूल लिये.

कैशियर को तब एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है जब आरोपी ने उसे बताया कि अगर वह 6 लाख रुपये और दे तो इनाम की राशि 25.56 लाख रुपये कर दी जाएगी. इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola