Odisha: पहले अगवा, फिर पेट्रोल से लगाई आग; जिंदगी-मौत के बीच झूल रही 70% झुलसी नाबालिग

girl kidnapped set on fire
Odisha: पुरी जिले के बलंगा में तीन बदमाशों ने एक 15 वर्षीय लड़की को आग के हवाले कर दिया. अब वो एम्स, भुवनेश्वर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया, लड़की 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और बोल नहीं पा रही है.
Odisha: घटना बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में सुबह करीब 9 बजे हुई, जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने लड़की को रोका, जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए, और शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटनास्थल नुआगोपालपुर बस्ती में स्थित उसके घर से लगभग 1.5 किलोमीटर जबकि बलंगा थाने से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है.
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: A 15-year-old girl was set on fire by some miscreants at Balanga in Puri district. She has been admitted to AIIMS Bhubaneswar.
— ANI (@ANI) July 19, 2025
Her cousin says, "Around 8.30 am, she was going to her friends. She was abducted midway, taken to a riverside and set on… pic.twitter.com/0uO9lqsND9
आग लगाने के बाद बदमाश फरार
पुलिस ने बताया कि लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग आग बुझाकर उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. घटना पर पहुंचे पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही पर पटना के 4 पुलिस अफसर समेत कई सिपाही सस्पेंड
पीड़ित छात्रा के इलाज का खर्च सरकार करेगी वहन
उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रभाती परीडा ने कहा कि सरकार लड़की के इलाज का खर्च वहन करेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं.
चचेरे भाई ने की आरोपियों के लिए फांसी की मांग
पीड़ित छात्रा के चचेरे भाई ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की. उन्होंने बताया, “सुबह करीब 8:30 बजे, वह अपने दोस्तों के पास जा रही थी. रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया, नदी किनारे ले जाकर उसे आग लगा दी गई. वह किसी तरह वहां से लौटी और किसी के घर पहुंची. उन्होंने उसे कपड़े पहनाए और हमें फोन किया. मैं वहां पहुंचा, उसे अस्पताल ले गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया. हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जांच चल रही है. हम दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं… हमें नहीं पता कि आरोपी कौन हैं. उसने उन्हें देखा है, वह बेहतर बोल पाती. डॉक्टरों ने बताया है कि वह 70% तक जल गई है. उन्होंने हमें बताया है कि उसकी हालत गंभीर है, लेकिन हमें धैर्य रखना चाहिए.”
लड़की की पीठ, पेट और अन्य हिस्से झुलस गए
पिपिली उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष मिश्रा ने बताया कि लड़की की पीठ, पेट और अन्य हिस्से झुलस गए. उन्होंने कहा, “अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई हैं. हम आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.” पुरी की जिला कलेक्टर चंचल राणा ने कहा कि प्रशासन ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










