Exit Poll: ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी में कांटे की टक्कर, आंध्र प्रदेश में एनडीए को बहुमत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jun 2024 9:57 PM

विज्ञापन

Odisha- Andhra Pradesh Exit Poll

Odisha- Andhra Pradesh Exit Poll: एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. जबकि आंध्र प्रदेश में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

Odisha- Andhra Pradesh Exit Poll: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी एनडीए का प्रदर्शन शानदार दिखाई दे रहा है. मसलन एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. जबकि आंध्र प्रदेश में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. बता दें, ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए. दोनों चुनाव चार चरणों में 13 मई से लेकर 1 जून के बीच हुए.

ओडिशा विधानसभा चुनाव 147/147

पार्टीसीट
BJP 62-80
कांग्रेस5-8
बीजेडी62-80
अन्य0-0


India Today Axis My India
BJP – 62-80
कांग्रेस – 5-8
बीजेडी – 62-80
अन्य – 0-0

आंध्र प्रदेश 175/175

पार्टी सीट
NDA98-120
INDIA Alliance0-2
YSRCP 55-77
अन्य 0-0


India Today Axis My India
NDA 98-120
INDIA Alliance 0-2
YSRCP 55-77
अन्य 0-0

India Today Axis My India के अनुसार आंध्र प्रदेश में पार्टी और उनके वोटिंग प्रतिशत
बीजेपी – 02 प्रतिशत
टीडीपी – 42 प्रतिशत
जेएसपी – 07 प्रतिशत
कांग्रेस – 02 प्रतिशत
YSRCP – 44 प्रतिशत
अन्य – 03 प्रतिशत

हम फिर सरकार बनाएंगे- बीजेडी
इधर, ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने रविवार को दावा किया कि पार्टी ओडिशा में 147 विधानसभा सीट में से कम से कम 110 सीट जीतकर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. बीजेडी प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा कि हम विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 की तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. हमारे सर्वेक्षणों, विश्लेषण और जमीनी स्तर से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर हमें कम से कम 12 लोकसभा सीट और 110 विधानसभा सीट जीतने की उम्मीद है. हम राज्य में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएंगे.

Also Read: Arvind Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, कोर्ट ने 5 जून तक बढ़ाई कस्टडी

Also Read: Today News Wrap: मतदान खत्म होते ही एक्शन में पीएम मोदी, केंद्र पर फूटा केजरीवाल का गुस्सा, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola