Nuh News : तुम्हें गोली मार देंगे, अंतिम संस्कार को लेकर दो गुट में जमकर मारपीट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Nov 2025 7:32 AM

विज्ञापन

अंतिम संस्कार की तस्वीर (Photo: AI)

Nuh News : नूंह की एक घटना की चर्चा पूरे हरियाणा में हो रही है. यहां अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी को लेकर दो ग्रुप में झड़प हो गई. इससे एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Nuh News : हरियाणा के नूंह जिले के बिस्सर अकबरपुर गांव में चिता के लिए लकड़ी इकट्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान लाठी-डंडों और कथित रूप से गोलियां चलने से एक ही परिवार के करीब आठ लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. मोहम्मदपुर अहिर थाने में 10 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है.

बंदूक, चाकू, डंडे लेकर पहुंचे लोग

बिस्सर अकबरपुर गांव के निवासी राजा ने पुलिस में शिकायत की है. इसके मुताबिक, वह अपने रिश्तेदार धर्मबीर का मंगलवार सुबह निधन होने के बाद चिता जलाने के लिए लकड़ी लेने के मकसद से अपने भाई उदल और बेटे दीपांशु के साथ पंचायत की जमीन पर गए थे. इस बीच, विरोधी ग्रुप से सुखबीर, रामदेव, रामकिशन, सतबीर, प्रवीण, पवन के अलावा नवीन, प्रशांत और प्रियांशु मोटरसाइकिल, स्कूटर और कार में सवार होकर पहुंच गए. उनके पास बंदूक, चाकू, डंडे और लोहे की रॉड थी.

यह जमीन हमारी है, इतना कहकर कर दिया हमला

शिकायतकर्ता के अनुसार, रामदेव ने पीड़ितों को अपशब्द बोले और कहा, ‘‘यह जमीन हमारी है, हम तुम्हें यहां से लकड़ी नहीं लेने देंगे. ट्रैक्टर हटाओ वरना हम तुम्हें गोली मार देंगे.’’ राजा ने शिकायत में कहा, “जब हमने कहा कि हम दशकों से इस जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वे भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी. सतबीर ने उदल के सिर पर डंडे से वार किया, जिसके बाद वह जमीन पर पड़ा और फिर सभी ने मिलकर उसे लाठियों से पीटा.”

शिकायत में कहा गया है, “उदल को बचाने आए उसके भतीजे रोहित पर रामदेव ने गोली चला दी, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई. सोनू को भी गोली लगी. नवीन ने अभिषेक के सिर पर चाकू से वार किया, जिससे उसके कान पर गहरी चोट लगी. जब गांव वाले इकट्ठा हुए, तो आरोपी घटनास्थल से भाग गए.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola