पीएम पद की उम्मीदवारी पर नितिन गडकरी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Mar 2024 4:40 PM

विज्ञापन

Nitin Gadkari in Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काम की चर्चा पूरे देश में होती है. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कभी भी पीएम पद की रेस में नहीं रहा हूं.

विज्ञापन

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चर्चा अक्सर लोग करते नजर आ जाते हैं. उनके काम की तारीफ लोग करते नहीं थकते हैं. देश में सड़कों का जाल बिछाने में गडकरी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है. इस बीच पार्टी में अपनी भूमिका और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपने संबंध को लेकर उन्होने खुलकर बात की है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में गडकरी ने फडणवीस के साथ मतभेदों की अटकलों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि मैं एक जमीनी स्तर का कार्यकर्ता हूं और मुझे आरएसएस स्वयंसेवक बने रहना पसंद है.

हम इस बार निश्चित रूप से 400+ का आंकड़ा पार करेंगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बातचीत के क्रम में कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की नीति से देश के लोग परेशान थे. इसलिए बीजेपी को जनता ने चुना था. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अच्छा काम करके दिखाया था. उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया गया जिसके बाद 2014 का चुनाव जीतने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने एक और जीत सुनिश्चित करने के लिए विकास को मुद्दा बनाया. दस साल बाद, हम यह दावा कर सकते हैं कि बीजेपी ने एक दशक में जो हासिल किया, कांग्रेस वह हासिल करने में 60-65 वर्षों में विफल रही. देश की जनता को मोदी सरकार पर भरोसा है. एक बार फिर रिकॉर्ड अंतर से हमें जनता चुनने का काम करेगी. हम इस बार निश्चित रूप से 400+ का आंकड़ा पार करने वाले हैं.

Union minister nitin gadkari

राम मंदिर को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी

राम मंदिर को लेकर भी नितिन गडकरी ने बात की और कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यह आस्था का सवाल है और लोग खुश हैं कि जो सपना उनकी ओर से बरसों पहले देखा गया था वो सच हो गया. उन्होंने कहा कि मैं जाति, पंथ या धर्म की विभाजनकारी राजनीति में विश्वास नहीं करता हूं. लंबी कानूनी लड़ाई चली और राम मंदिर को लेकर लंबा संघर्ष किया गया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर बनाने का अधिकार दिया. बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र किया गया था. हमें देश की जनता की इच्छाएं पूरी करने में खुशी होती है.

गडकरी बोले- बच्चों को स्कूल में ही ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित यात्रा के बारे में दी जाएगी जानकारी

देवेंद्र फडणवीस के साथ कोई मतभेद नहीं

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर नितिन गडकरी ने बात की. उनके साथ किसी भी तरह के मतभेद को खारिज करते हुए गडकरी ने कहा कि मैंने फडणवीस को उनके पिता से मिलने के बाद राजनीति में इंट्री दिलवाई. जब एक ही क्षेत्र से दो बड़े नेता नजर आते हैं तो लोग गपशप करते हैं. हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं.

पीएम पद की रेस में कभी नहीं रहा

प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल होने की खबर पर नितिन गडकरी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं कभी भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं था. आज मैं जो कुछ भी हूं और जहां भी हूं….उससे संतुष्ट हूं. उन्होंने कहा कि मैं दृढ़ विश्वास के साथ एक प्रतिबद्ध बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैं ‘सबका साथ सबका विकास’ में विश्वास करता हूं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार अच्छा काम कर रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से सरकार बनाने में कामयाब होंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola