Karnataka Election: 'जहरीले सांप' वाले बयान पर निर्मला सीतारमण को आया गुस्सा, कहा- गाली देना कांग्रेस की आदत

कर्नाटक में हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर दिए जहरीले साँप वाले बयान पर बीजेपी की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया रही है इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है
कर्नाटक में हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर दिए जहरीले साँप वाले बयान पर बीजेपी की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया रही है इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा , ‘वो(कांग्रेस) नफरत से भरे हुए हैं. राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं मगर उनके पार्टी के अध्यक्ष जहर उगल रहे हैं, वो जहरीले सांप की बात कर रहे हैं. इससे समझ में आता है कि राहुल गांधी किस तरफ जा रहे हैं और उनकी पार्टी किस तरफ जा रही है. राहुल गांधी कुछ ऐसा बोल रहे हैं जिसमें पार्टी विश्वास नहीं करती. कांग्रेस की आदत लोगों को गाली देना है, जिन्हें वो हरा नहीं सकते हैं.’
आपको बताएं कि, खरगे कालाबुरागी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहरीले सांप की तरह है. आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं. यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी. इसके बाद उन्होंने शिरहट्टी में अपने बयान पर सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी और RSS की विचारधारा के बारे में कुछ कहा, मेरा विचार उनकी विचारधारा को लेकर है. किसी पर निजी आक्रमण नहीं है.
खरगे के बयान के बाद से बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है. निर्मला सीतारमण से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हुबली में कहा था कि आज वे किस प्रकार का जहर उगल रहे हैं, ये देश देख रहा है. ये पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस के किसी नेता ने अभद्र टिप्पणी की हो. वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बार-बार चुनावों में हार और कांग्रेस की बौखलाहट ये कहीं न कहीं कांग्रेस की मजबूरी बन जाती है मोदी जी को अपमानित करने की, गालियां निकालने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




