New Year Guidelines : नये साल और क्रिसमस के पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इन जगहों को खोलने की दी अनुमति

Updated at : 23 Dec 2020 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
New Year Guidelines : नये साल और क्रिसमस के पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इन जगहों को खोलने की दी अनुमति

New Year Guidelines : कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) के कारण पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. भारत के कई राज्यों में भी कोरोना के इस खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया है. वहीं महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) ने आज नयी गाइडलाइन जारी की है.

विज्ञापन

New Year Guidelines : कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain) के कारण पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. इस नये स्ट्रेन के प्रभाव को रोकने के लिए ब्रिटेन समेत कई देशों ने तो दोबारा लॉकडाउन (Lockdown) भी लगा दिया है. भारत के कई राज्यों में भी कोरोना के इस खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया है. वहीं महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) ने आज नयी गाइडलाइन जारी की है.

महाराष्ट्र सरकार ने नये साल से पहले वाटरस्पोर्ट्स, नावका विहार, मनोरंजन पार्क, इनडोर मनोरंजन गतिविधियों और पर्यटन स्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है. ये सारे सभी चीज कटेंमेंट जोन के बाहर फिर से खोले जा सकेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी होंगी.

Also Read: Kisan Andolan News: मोदी सरकार को घेरने के लिए किसानों ने बनाया ये मेगा प्लान, ब्रिटेन के सांसदों से भी मांगी मदद

बता दें कि नये साल होने वाली जश्न को पर कोरोना को देखते हुए कई राज्यों ने पांबदी लगा दी है. राजस्थान सरकार ने नए साल की पूर्व संध्या पर दिवाली की तरह बैन लगाने का फैसला किया है. वहीं तमिलनाडु सरकार ने भी 31 दिसंबर और 1 जनवरी, 2021 की रात को समुद्र तटों, होटलों, क्लबों और रिसॉर्ट्स पर नए साल की पार्टी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola