Neha Singh Rathore : नेहा सिंह राठौर के पास वकील को देने के लिए पैसे नहीं, बैंक अकाउंट में केवल 519 रुपये

Updated:
विज्ञापन
Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore : लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है. पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित पोस्ट करने के बाद नेहा ने वकील से मुफ्त कानूनी मदद मांगी है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं और उन्हें देश विरोधी बताते हुए जमकर निशाना साधा है. जानें पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

Neha Singh Rathore : मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में आ चुकीं हैं. उन पर आरोप है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से उन्होंने धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने का प्रयास किया. नेहा का कहना है कि बीजेपी सरकार राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करती है और जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है. लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. अब नेहा ने एक और पोस्ट कर कहा है कि उनके पास वकील की फीस भरने के पैसे नहीं हैं और किसी से कानूनी मदद की अपील की है.

सोशल मीडिया पर नेहा राठौर ने क्या लिखा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नेहा सिंह राठौर ने पहले पोस्ट में लिखा कि मेरे ऊपर FIR हो गई है…होनी भी चाहिए. एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है… क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है. मेरे ICICI बैंक अकाउंट में केवल 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूंगी.

सोशल मीडिया यूजर दे रहे हैं रिएक्शन

नेहा सिंह राठौर के वकील के लिए मदद मांगने वाले पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, “जब केस लड़ने के पैसे नहीं हैं तो आलोचना क्यों करती हो.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “पाकिस्तानियों से मदद मांगने लायक बन गई हो, जो तुम्हारे वीडियो को भारत विरोधी नरेटिव में इस्तेमाल कर रहे हैं.

नेहा सिंह राठौर पर क्यों दर्ज हुआ केस

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद विवादित वीडियोज और बयान जारी करने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह प्राथमिकी अभय सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है. राठौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 10 अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही आईटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola