नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित

Updated:
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित

नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. खबर है कि औपचारिक सूचना अभी अपलोड नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही आ सकती है.

विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है. विवादों में घिरी नीट-यूजी 2024 परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही थी. इस बीच केंद्र और एनटीए ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि इसे रद्द करना ठीक नहीं रहेगा. इससे बहुत से छात्र प्रभावित होंगे. खासकर परीक्षा पास करने वालों के करियर की संभावनाओं के लिए यह बहुत ही हानिकारक होगा.

नीट यूजी की काउंसलिंग आज से होने वाली थी शुरू

नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शनिवार से शुरू होने वाली थी. अब अगले आदेश तक काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है. खबरों की मानें तो, अधिकारी नीट यूजी पर 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करना चाहते हैं, जहां कई याचिकाओं पर सुनवाई होने वाली है.

5 मई को आयोजित की गई थी परीक्षा

एनटीए सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है. इस साल 5 मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. प्रश्न पत्र लीक के साथ-साथ कई अनियमितताओं के आरोप लगे थे. कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए. विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया. इस संबंध में अदालतों में भी कई मामले दायर किए गए.

Read Also : NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में धनबाद से दूसरी गिरफ्तारी, सीबीआई ने बिहार के बंटी शर्मा को किया अरेस्ट

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola