NEET 2020 LIVE UPDATES: कोरोना संकट के बीच देशभर में हो रही नीट परीक्षा, छात्र बोले- डरने की जरूरत नहीं
NEET 2020 LIVE UPDATES, NTA NEET 2020 Guidelines News, ntaneet.nic.in: कोरोना महामारी के बीच देशभर में आज मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हो रही है. नीट एग्जाम के लिए इस बार करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एग्जाम सेंटर्स की संख्या 2,546 से बढ़ाकर 3,843 कर दी गई है. हर रूम में अब केवल 12 कैंडिडेट ही परीक्षा देंगे, पहले यह संख्या 24 थी. कोरोना के चलते यह परीक्षा पहले ही दो बार टाली जा चुकी है. पहले यह एग्जाम 3 मई को होने थे, फिर इसे 26 जुलाई के लिए टाला गया और अब ये परीक्षा आज यानी 13 सितंबर को हो रही है. पढ़ें हर जरूरी अपडेट
लखनऊ में नीट परीक्षा
कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए यूपी में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लखनऊ में शनिवार को सेंटर्स पर सैनेटाइजेशन किया गया. लखनऊ में नीट की परीक्षा में 1,66,582 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं जिनके लिए यूपी में 320 सेंटर बनाये गए.
दो बजे से होगी परीक्षा
नीट परीक्षा के लिए उम्मीदवार एग्जाम सेंटर्स पर पहुंचने लगे हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. छात्रों का कहना है कि कोरोना के मद्देनजर वह सभी तरह की सावधानियां बरत रहे हैं. एएनआई के मुताबिक, एक छात्र ने कहा कि इस परीक्षा के लिए डेढ साल से तैयारी कर रहे थे. तस्वीरें पश्चिम बंगाल की है.
पहुंचने लगे उम्मीदवार
NEET परीक्षा के लिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं. एएनआई के मुताबिक, एक छात्र ने कहा- नीट सिर्फ एक परीक्षा है. डरने की कोई बात नहीं है. अगर इस बार नीट परीक्षा में सफल नहीं होते तो अगले साल फिर से एग्जाम देंगे. तस्वीरें चेन्नई के मयलापोर स्थित विद्या मंदिर की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए