NDA Meeting: नौ जून को शाम 7.15 बजे नरेंद्र मोदी लेंगे शपथ

Updated:
विज्ञापन

NDA parliamentary party meeting

NDA Meeting : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) फिर एक बार केंद्र में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. इस बीच प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी नौ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. आपको बता दें कि एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है. इस बैठक से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ

विज्ञापन

राष्ट्रपति 9 जून 2024 को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 9 जून को होगा.

एनडीए की बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए की बैठक हो रही है. बैठक में मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की जा रही है. बैठक में कैबिनेट को लेकर भी चर्चा हो रही है. बैठक में एनडीए के बड़े नेता शामिल हैं. जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान, टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हैं.

सरकार बनाने का मिला न्योता

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. राष्ट्रपति ने एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को नई सरकार गठन करने का न्योता दिया है. 9 जून के नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

सरकार बनाने का राष्ट्रपति देंगी न्योता

एनडीए संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से पीएम मोदी संसदीय दल का नेता चुनने के बाद एनडीए ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. आज शाम छह बजे राष्ट्रपति से नरेंद्र मोदी मुलाकात कर सकते हैं. राष्ट्रपति उन्हें सरकार बनाने का न्योता देंगी. 9 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola