ePaper

भगवान राम को मांसाहारी बताकर बुरे फंसे NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड, पुणे के बाद मुंबई में भी FIR दर्ज

Updated at : 06 Jan 2024 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान राम को मांसाहारी बताकर बुरे फंसे NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड, पुणे के बाद मुंबई में भी FIR दर्ज

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी गौतम रावरिया की शिकायत पर मुंबई में आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने एक समाचार चैनल पर आव्हाड को भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सुना.

विज्ञापन

भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड बुरे फंस गए हैं. मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात उपनगर अंधेरी के एमआईडीसी थाने में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विहिप की शिकायत पर मुंबई में एफआईआर दर्ज

पुलिस ने बताया, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी गौतम रावरिया की शिकायत पर मुंबई में आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने एक समाचार चैनल पर आव्हाड को भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सुना. उन्होंने बताया कि आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान कर किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुणे में भी NCP विधायक के खिलाफ एफआईआर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केवल मुंबई में ही एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, बल्कि इससे पहले उनके खिलाफ शुक्रवार को पुणे शहर में भी ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख धीरज घाटे की शिकायत पर आव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

Also Read: Ayodhya : मंदिर में भगवान राम की ससुराल से पहुंचाया जाएगा पाग,पान और मखाने का नजराना, CM योगी ने की पूजा

शरद पवार गुट का हिस्सा हैं आव्हाड

जितेंद्र आव्हाड राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार गुट का हिस्सा हैं. वह ठाणे जिले में मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

भगवान राम को लेकर जितेंद्र आव्हाड ने क्या दिया था विवादित बयान

आव्हाड ने यह कहकर तीन दिन पहले विवाद खड़ा कर दिया था कि भगवान राम मांसाहारी थे. शिरडी में बुधवार को राकांपा के एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था, भगवान राम शिकार करके खाया करते थे. वह हमारे, बहुजनों के थे. बीजेपी हमें शाकाहारी बना रहे हो, (लेकिन) हम राम के उदाहरण को मान रहे हैं और मटन खा रहे हैं.

विरोध के बाद आव्हाड ने माफी मांगी

भगवान राम पर विवादित टिप्पणी से विवाद होने के बाद एनसीपी विधायक आव्हाड ने माफी मांग ली थी. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करते हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola