Naxal Free India: छत्तीसगढ़ में 21 दिन में 31 नक्सली ढेर, कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

Chhattisgarh Naxal
Naxal Free India: नक्सल मुक्त भारत अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के आसपास घने जंगलों में जारी अभियान में अबतक 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है.
Naxal Free India: सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के आसपास घने जंगलों में 21 दिनों तक व्यापक अभियान में कम से कम 31 नक्सलियों को मार गिराया. उन्होंने कहा कि यह नक्सली खतरे के अंत की शुरुआत है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक जी पी सिंह और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने बताया, “21 अप्रैल से शुरू हुए 21 दिवसीय अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 31 माओवादियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें से 28 की पहचान हो गई है”
मारे गए नक्सलियों पर 1.72 करोड़ का था इनाम
छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) विवेकानंद ने कहा, “अब तक मारे गए नक्सलियों पर 1.72 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं और नक्सलियों की चार तकनीकी इकाइयों को नष्ट कर दिया, जो हथियार और आईईडी बनाती थीं.”
31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त का जारी है अभियान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा. इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में नक्सल विरोधी अभियान जारी है. छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ने कहा, “हमें विश्वास और खुशी है कि यह अंत की शुरुआत है और हम 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सली हिंसा को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे.” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने 35 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, जिसमें स्वचालित, अर्द्ध-स्वचालित और देशी हथियार भी शामिल हैं.
भारी मात्रा में विस्फोक बरामद
नक्सली अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए हैं. जिसमें 450 आईईडी और बड़ी संख्या में डेटोनेटर, विस्फोटक उपकरण के अलावा 12,000 किलोग्राम अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिसमें चिकित्सा आपूर्ति, बिजली उपकरण, नक्सल साहित्य शामिल हैं. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की हथियार बनाने वाली चार फैक्टरी को नष्ट कर दिया, जहां जनरेटर, ड्रिल, मोटर और कटर मिले हैं.
अमित शाह ने सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक सफलता बताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को इस ऑपरेशन को देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक सफलता करार दिया. शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं एक बार फिर देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सल मुक्त हो जाएगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










