पहलगाम हमले के 96 घंटे के भीतर अटैक के लिए तैयार थी नौसेना, निशाने पर था कराची पोर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 May 2025 9:45 PM

विज्ञापन

Navy Ready to Attack

Navy Ready to Attack: वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से निर्दोष पर्यटकों पर किए गए कायराना हमलों के बाद भारतीय नौसेना के वाहक युद्ध समूह, सतही बल, पनडुब्बियों और विमान पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार थे. हमारे बल उत्तरी अरब सागर में निर्णायक और निवारक मुद्रा में पूरी तत्परता और क्षमता के साथ तैनात थे.

विज्ञापन

Navy Ready to Attack: भारतीय नौसेना के डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशन्स वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने रविवार को बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार थी. कैरियर बैटल ग्रुप पहलगाम हमले के 96 घंटे के भीतर, सतह से लड़ने वाली यूनिट्स, सबमरीन, और नौसैनिक विमानन संसाधन युद्ध की पूरी तैयारी के साथ तैनात थे. एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि भारतीय नौसेना की ताकतवर मौजूदगी ने पाकिस्तान को उसकी नौसेना और वायुसेना को बंदरगाहों और तटीय इलाकों तक ही सिमट कर रहने पर मजबूर कर दिया.

96 घंटों में नौसेना हो गई थी पूरी तरह तैयार – वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि हमने आतंकवादी हमले के 96 घंटे के भीतर अरब सागर में कई हथियारों की फायरिंग के दौरान समुद्र में रणनीति और प्रक्रियाओं का परीक्षण और परिशोधन किया. हमारे बल उत्तरी अरब सागर में निर्णायक और निवारक मुद्रा में पूरी तत्परता और क्षमता के साथ तैनात रहे, ताकि हम अपने चुने हुए समय पर कराची सहित समुद्र और जमीन पर चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला कर सकें.

पाकिस्तान को कर दिया मजबूर

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि भारतीय नौसेना की तत्काल तैनाती ने पाकिस्तानी नौसेना और वायु सेना को काबू कर दिया. उन्हें बंदरगाहों के अंदर या तट के बहुत करीब रहने पर मजबूर कर दिया. वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि हमारी पाकिस्तान की गतिविधियों पर पूरी तरह से थी. उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिक्रिया पहले दिन से ही संतुलित, आनुपातिक, गैर-उग्र और जिम्मेदार रही. भारतीय नौसेना पाकिस्तान के किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का निर्णायक रूप से जवाब देने के लिए तैयार थी.

कराची पर हमले की थी तैयारी

वाइस एडमिरल प्रमोद ने बताया कि हमने ऐसे ठिकानों को लक्ष्य बनाने की तैयारी कर रखी थी, जिन पर ज़रूरत पड़ने पर हमला किया जा सके. जिनमें कराची भी शामिल था. पीसी में उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना अभी भी समुद्र में पूरी ताकत के साथ डटी हुई है और दुश्मनों की किसी भी शत्रुतापूर्ण हरकत का बेहद कठोर तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है.

Also Read: सीजफायर तोड़ा तो छोड़ेंगे नहीं… ‘पाकिस्तान को भेजा हॉटलाइन संदेश’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डीजीएमओ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola