PM Modi Rajasthan: मिशन राजस्थान पर पीएम मोदी, अजमेर में करेंगे रैली, ब्रह्मा मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Road Show, Symbolic pic

प्रधानमंत्री मोदी आज किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से वह हेलीकॉप्टर से तीर्थ नगरी पुष्कर जाएंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पुष्कर के घाट पर जाएंगे. पुष्कर से वह हेलीकॉप्टर से जयपुर रोड स्थित कायड विश्राम स्थली जाएंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मतभेद से जूझ रही है. प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा इस महीने की शुरुआत में उनके राजसमंद और सिरोही दौरे के तुरंत बाद हो रही है.

बीजेपी सरकार के नौ साल पूरे होने पर अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज अजमेर जिले में भाजपा सरकार के शासन में नौ साल पूरे होने पर एक महीने के अभियान की शुरुआत करेंगे. राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे.

तीर्थ नगरी पुष्कर जाएंगे पीएम मोदी, ब्रह्मा मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी आज किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से वह हेलीकॉप्टर से तीर्थ नगरी पुष्कर जाएंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पुष्कर के घाट पर जाएंगे. पुष्कर से वह हेलीकॉप्टर से जयपुर रोड स्थित कायड विश्राम स्थली जाएंगे जहां वह अभियान की शुरुआत करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे.

Also Read: कांग्रेस पर अमित शाह का पलटवार : बोले – 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी पूरी

अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. प्रधानमंत्री की विशाल रैली के लिए अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, जयपुर और पाली के सात जिलों की 45 विधानसभा क्षेत्रों और आठ लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे. इन 45 विधानसभा सीटों में से 21 पर कांग्रेस, 19 पर भाजपा,तीन पर निर्दलीय और दो पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कब्जा है.

गहलोत और पायलट को लेकर खरगे और राहुल गांधी की मैराथन बैठक

सोमवार को कांग्रेस ने गहलोत और पायलट की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मैराथन बैठक के बाद कहा था कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं तथा उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा. कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह भी कहा था कि गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola