Monsoon 2023 : इस साल कैसा रहेगा मानसून? मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Monsoon 2023 : इस साल कैसा रहेगा मानसून? मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Monsoon 2023 : अल नीनो की स्थिति मानसून के मौसम के दौरान विकसित होने की संभावना है और इसका प्रभाव मौसम की दूसरी छमाही के दौरान देखने को मिल सकता है. जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

विज्ञापन
undefined

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कहीं-कहीं तो पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. इस बीच लोग ये जानना चाहते हैं कि इस साल मानसून कैसा रहने वाला है ? लोगों के इस सवाल का जवाब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दिया.

undefined

मौसम विभाग ने कहा कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है. विभाग ने हालांकि कहा कि मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है लेकिन सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) और उत्तरी गोलार्ध पर कम बर्फ पड़ने से इन स्थितियों का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है.

undefined

यह पूर्वानुमान कृषि क्षेत्र के लिए राहत की खबर है. कृषि क्षेत्र फसलों की पैदावार के लिए मुख्य रूप से मानसून की बारिश पर ही निर्भर रहता है.

undefined

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है. यह दीर्घावधि औसत का 96 फीसदी (इसमें पांच प्रतिशत ऊपर नीचे हो सकता) है. दीर्घावधि औसत 87 सेंमी है.

undefined

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने बताया कि बारिश के सामान्य और सामान्य से ज्यादा होने की 67 फीसदी संभावना है. उन्होंने बताया कि फरवरी मार्च 2023 के दौरान उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ से ढके क्षेत्र सामान्य से कम रहे हैं.

undefined

इधर प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काइमेट ने सोमवार को मॉनसून-2023 के लिए पूर्वानुमान जारी किया और कहा कि देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. ‘ला नीना’ की स्थिति समाप्त होने और ‘अल नीनो’ के प्रभावित होने की आशंका के कारण सूखे की 20 प्रतिशत संभावना है. पूर्वानुमान के मुताबिक, जून से सितंबर तक मॉनसून की बारिश 868.6 मिमी के लॉन्ग पीरियड एवरेज (एलपीए) का करीब 94 प्रतिशत होगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola